अमेठी आए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता ही हैं पार्टी की रीढ़

  • बेचैनी बढ़ी तो मंदिर की शरण में पहुँच गये विपक्षी- बीजेपी जिलाध्यक्ष
  • अमेठी:भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी का मंगलवार को जिले में भव्य स्वागत किया गया |
  • उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया और ढोल नगाड़े बजा खूब नारे बाज़ी की |
  •  नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि बताया और मिशन 2019 के लिए लग जाने का आह्वान किया ।
एक मात्र लक्ष्य मिशन 2019-

गौरतलब हो कि दुर्गेश त्रिपाठी पहले भी जिलाध्यक्ष अमेठी रह चुके है और वह आज जब जिले के मुसाफिरखाना कस्बे में पहुचे |तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद ढोल नगाड़े के साथ खूब नारेबाजी की |

  • यहां कार्यकर्ताओं के स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि रहेगा |
  • उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की निष्ठा का वे दिल से सम्मान करते हैं  |
  •  कार्यकर्ताओं से कहा एक मात्र लक्ष्य है मिशन 2019 इसमें सभी कार्यकर्ताओं को लग जाना चाहिए |
  • उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा योगी और मोदी के कार्य को वे लोग गांव-गांव ले जाएं ।
  • बेचैनी होने पर मंदिर जाने लगी विपक्षी पार्टी- एक सवाल पूछे जाने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि बेचैन होकर विपक्षी अब मंदिर का शरण ले रहे है ।
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़-
  • इस दौरान दुर्गेश ने कहा की प्रत्येक कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरी मेहनत और लगन लग जाय |
  • उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है और अगर कार्यकर्ता के सम्मान पर कोई बात आएगी तो पार्टी इसका समुचित जवाब देगी |
  • कोई भी कार्यकर्ता किसी भी रूप में अपने को कमजोर न समझे ।
  • इस अवसर पर भाजुयमो अध्यक्ष अमेठी हरनाम सिंह, मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी चितरंजन मौर्य कृष्ण कुमार तिवारी,विनायक तिवारी,अतुल सिंह,अंशु तिवारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें