Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

नवविवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

newly married woman commits suicide in farrukhabad

newly married woman commits suicide in farrukhabad

एक पिता ने बड़े ही अरमानों के साथ अपनी बेटी को ससुराल विदा किया था कि उसकी बेटी के जीवन में अब खुशियां आएंगी। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस बेटी को वह विदा कर रहा है वह दुनिया को अलविदा कह देगी। ऐसा ही वाक्या फर्रुखाबाद जिले में आया है। जहां एक नवविवाहिता ने अपने ही ससुराल में फांसी लगा ली।

आठ दिन पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर सराय गांव निवासी किशनपाल सिंह ने अपनी बेटी रागिनी (22) की शादी कंपिल थाना क्षेत्र के नगला मकोले गांव निवासी ब्रजमोहन के पुत्र दिग्विजय सिंह से आठ दिन पहले की थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को पिता व अन्य लोग रागिनी को चैथी पर विदा कराकर घर ले आए थे। जिसके बाद रात में ही रागिनी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

पति से हुआ था विवाद

जब वह सुबह कमरे से बाहर नहीं आई तो बड़ी बहन साधना उसे बुलाने कमरे में गई तो देखा कि रागिनी फंदे पर लटकी हुई है। सूचना पर एसओ प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाया। रागिनी के पिता किशनपाल ने बताया कि रात करीब 12 बजे बेटी पति से मोबाइल पर बात कर रही थी, तभी पति से विवाद हो गया। पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पुत्री को परेशान करने का आरोप लगाया। रागिनी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ने बताया कि मोबाइल की काल डिटेल निकाल कर जांच की जाएगी।

दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

इस मामले में मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ ने बताया कि मृतका के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है।

ये भी पढ़ेंः 

ग्रेटर नोएडा: ओला कैब में महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: डाकू मलखान सिंह का पोता लूट के आरोप में गिरफ्तार

मेडिकल स्टोर के पीछे कमरे में बेहोश मिली महिला, गैंगरेप का आरोप

Related posts

कानपुर में रेलवे के अंडर पास में रात भर फंसी रही ‘UP 100 यूपी’- वीडियो

Sudhir Kumar
7 years ago

सेना के मध्य कमान का 55वां स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

Sudhir Kumar
7 years ago

लखनऊ : टेनिस प्रतियोगिता मे आयरा, सासा और सिद्धार्थ को दोहरा खिताब, वंशराज, अथर्व और नलिन भी बने चैंपियन

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version