राजधानी के नगराम थाना क्षेत्र के करोरा गांव में संदिग्ध हालत में एक विवाहिता का शव फंदे लटकता मिला। पति बकरियां चराकर जब वापस आया तो पत्नी को फंदे से लटकता देख उसके होश उड़ गये। उसने पत्नी को नीचे उतार और सीएचसी ले गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह है मामला

  • जानकारी के मुताबिक, करोरा गांव निवासी अनिल कुमार रावत ने नगराम के हुसेनाबाद गांव निवासी रामऔतार की लड़की माया के साथ नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था।
  • अनिल कुमार के अनुसार रविवार सुबह पत्नी माया से खाना बनाने को लेकर कहा सुनी हुई थी।
  • उसके बाद वह बकरियां चराने गांव के बाहर चला गया था। दोपहर को जब वापस घर आया, तो पत्नी को साड़ी के फंदे से लटकता देखा।
  • तब भतीजे रिंकू की मदद से फंदे से उतार कर बिना पुलिस को सूचना दिया।
  • इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचा।
  • जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत बताया।
  • अस्पताल द्वारा मोहनलालगंज पुलिस को सूचना मेमो द्वारा दी गयी सूचना पर पहुंची उपनिरीक्षक अंजलि यादव ने घटना स्थल थाना नगराम होने की बात कहकर कार्रवाई से इंकार कर दिया।
  • उसके बाद नगराम पुलिस को सूचना दी गयी।
  • थानाध्यक्ष नगराम संजय कुमार के अनुसार शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
  • रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें