निगोहां थाना क्षेत्र के बैरी गांव में एक किशोरी की चोटी काटने की सूचना पर हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर आस-पास गांव के सैकड़ो लोग इकट्टा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की।किशोरी के मुताबिक एक काली बिल्ली के कूदने के बाद उसकी चोटी कट गई जिसके बाद वह बेहोश हो गयी।वहीं परिवारजनों ने बेहोशी की हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गांव मे इसके बाद से दहशत का माहौल है।

पुलिस कंट्रोल रूम को दी

  • जानकारी के मुताबिक मामला मंगटाईया के मजरे बैरी गांव का है।
  • नंदनी (18) के मुताबिक सुबह वह अपनी छोटी बहन के साथ घर पर थी।
  • सुबह करीब 10 बजे वह घर की साफ सफाई कर रही थी।
  • तभी उनके घर की दीवार से एक काली बिल्ली उनकी तरफ कूदी जिसके बाद उसकी चोटी कट गई ।
  • कटी चोटी को देख दहशत में आकर वह बेहोश होकर बरामदे में गिर पड़ी।
  • छोटी बहन ने बताया कि दीदी के बेहोश होने के बाद वह रोने लगी और आसपास के लोगो को सूचना दी।

ये भी पढ़ें : 96 भवन स्वामियों को जारी किया गया नोटिस!

  • चोटी काटने की सूचना आग की तरह फैल गयी और आसपास गांव के सैकड़ो लोग इकट्ठा हो गए। चोटी काटने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गयी।
  • जिसके  बाद बेहोश किशोरी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
  • वहीं गांवो में तरह तरह की अफवाओं का बाजार गर्म है  कोई ग्रामीण बता रहा है कि टोना टटका है। तो कोई बता रहा कटर कीड़े द्वारा काटा जा रहा तो कोई ढोंग बता रहा।
  • वहीं चोटी काटने की सूचना के बाद गांव व आसपास गांव की महिलाएं और किशोरियां बालों में जूड़ा बांधने लगी।

ये भी पढ़ें : तस्वीरें:’Dazzling Divas’ पर छाई सावन की मस्ती!

  • वहीं पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
  • इस घटना को निगोहां थाना अध्यक्ष चैंपियन लाल ने बताया कि यह सब अफवाएं है।
  • इस अफवाह को अराजक तत्व आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।
  • चोटी कटने का मामला कई क्षेत्रों से सुनने को मिल रहा है ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें