उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव के तहत राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला हुआ था, गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव कुल तीन चरणों में संपन्न हुआ था, जिसके तहत शुक्रवार 1 दिसंबर को उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के मतदानों की गिनती शुरू हो गयी है, ज्ञात हो कि, निकाय चुनाव 2017 में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतों में मतदान किया गया था।

16 नगर निगमों के परिणाम:

लखनऊ:

  • भाजपा प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया ने इतिहास रचा,
  • उन्हें राजधानी लखनऊ की पहली महिला मेयर चुना गया।

झांसी:

  • भाजपा प्रत्याशी राम तीर्थ सिंघल को झाँसी का मेयर चुना गया है।

फिरोजाबाद:

  • भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर को फिरोजाबाद का मेयर चुना गया है।
  • गौरतलब है कि, फिरोजाबाद को सपा का गढ़ माना जाता था, जहाँ से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है।

बरेली:

  • भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम को बरेली नगर निगम का मेयर चुना गया है।

मुरादाबाद:

  • भाजपा के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को मुरादाबाद नगर निगम का मेयर चुना गया है।
  • गौरतलब है कि, मुरादाबाद के पूर्व मेयर भी विनोद अग्रवाल ही थी।

सहारनपुर:

  • भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया ने कड़ी टक्कर में बसपा के प्रत्याशी को मात दी।

वाराणसी:

  • भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल को वाराणसी नगर निगम का मेयर चुना गया है।

इलाहाबाद:

  • भाजपा प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता एक बार फिर से इलाहाबाद की मेयर चुनी गयी हैं।

मथुरा:

  • भाजपा प्रत्याशी मुकेश आर्य को मथुरा नगर का पहला मेयर चुना गया है।

अलीगढ़:

  • बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी फुरकान को अलीगढ़ नगर निगम का मेयर चुना गया है।

गाजियाबाद:

  • भाजपा प्रत्याशी आशा शर्मा को गाजियाबाद नगर निगम का मेयर चुना गया है।

गोरखपुर:

  • भाजपा प्रत्याशी सीताराम जायसवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्व संसदीय क्षेत्र के मेयर चुने गए हैं।

अयोध्या:

  • निकाय चुनाव में सबसे पहले चुनावी नतीजा अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम में आया,
  • जहाँ भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय मेयर का चुनाव जीते।

कानपुर नगर:

  • भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडेय को कानपुर नगर निगम का मेयर चुना गया है।

आगरा:

  • भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन को आगरा नगर निगम का मेयर चुना गया है।

मेरठ:

  • बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी सुनीता वर्मा को मेरठ नगर निगम का मेयर चुना गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें