[nextpage title=”neeraj bora” ]

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी के विधानसभा चुनावों में दमदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता में सालों बाद वापसी कर ली है। भाजपा अपने विरोधी दलों पर हमेशा आक्रामक बनी रहती है। मगर इस बीच लखनऊ के एक भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार (yogi government barabanki) पर सवालिया निशान लगा दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”neeraj bora2″ ]

भाजपा विधायक ने उठाये सवाल :

  • यूपी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने दमदार प्रचार करते हुए सरकार बनाई थी।
  • इस दौरान भाजपा ने कानून व्यस्था सुधारने के नाम पर जनता से वोट माँगा था।
  • जनता ने भी अपना कीमती वोट भाजपा को देते हुए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई थी।
  • अब भाजपा के एक विधायक ने कानून व्यवस्था पर अपनी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
  • बीते दिनों बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला के बेलहरा कस्बे में विजयदशमी के दिन बवाल हुआ था।
  • ये बवाल मूर्ति विसर्जन के रास्ते को लेकर स्थानीय लोगो और प्रशासन के बीच हुआ था।

ये भी पढ़ें, लोहिया के विचारों के बिना व्यवस्था नहीं सुधर सकती- शिवपाल

  • स्थानीय लोगो का आरोप था कि प्रशासन ने जान-बूझकर मूर्ति विसर्जन का रास्ता रोका था।
  • घटना की जाँच के लिए भाजपा की जाँच समिति के कई सदस्यों को भेजा गया था।
  • इस जाँच दल में लखनऊ (उत्तर) से विधायक नीरज बोरा भी पहुंचे हुए थे।
  • मगर जनता के बीच नीरज बोरा की जुबान फिसल गयी और वे अपनी सरकार को दोष दे बैठे।
  • नीरज बोरा ने मूर्ति विसर्जन के कारण उपजे विवाद का योगी सरकार को ही दोष दे गए।
  • उन्होंने कहा कि यहाँ पर प्रशासन के लोगो ने जबरदस्ती गलत माहौल बनाया था।
  • भाजपा विधायक ने कहा कि शांति व्यवस्था को खराब किया गया जिसका शासन दोषी है।

ये भी पढ़ें, अखिलेश के साथ पूरा आशीर्वाद है- मुलायम सिंह

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें