देश के पहला राष्ट्रीय जल परिवहन उत्तर प्रदेश के वाराणसी से शुरू हो गया है, जिसका शुभारम्भ आज किया गया।

वाराणसी से हल्दिया होगा जलमार्ग का रूट:

  • सूबे के वाराणसी से आज देश का पहला राष्ट्रीय जल परिवहन का शुभारम्भ किया गया।
  • यह जलमार्ग वाराणसी से हल्दिया तक के लिए होगा।
  • इस राष्ट्रीय जल परिवहन का उद्घाटन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया।
  • जिसके बाद 2 जलपोत सामान लेकर रवाना हो गये।
  • इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वाराणसी-आजमगढ़ के लिए 59 किमी लम्बे फोरलेन का शिलान्यास भी किया।
  • साथ ही वाराणसी से जौनपुर के लिए 63 किमी लम्बे फोरलेन का भी शिलान्यास किया।
  • इसके अलावा गाजीपुर में 72 कम फोरलेन का शिलान्यास किया गया।
  • सूबे के रामनगर में मल्टी-मॉडल टर्मिनल का भी शिलान्यास किया गया।
  • गौरतलब है कि, वाराणसी को कुल 2500 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया मिला है।

क्या बोले परिवहन मंत्री:

  • आज देश के पहले राष्ट्रीय जल परिवहन का शुभारम्भ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
  • केंद्रीय मंत्री ने वाराणसी के अवधूत भगवान राम घाट से जलपोतों को हरी झंडी दिखाई।
  • इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि, जल परिवहन से लोगों को मदद मिलेगी।
  • उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, इस योजना में राज्य सरकार ने भी सहयोग किया है।
  • नितिन गडकरी ने आगे कहा कि, जलमार्ग से कोलकाता को जोड़ा जा रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, वाराणसी से कोलकाता मारुति कारों को भेजा जायेगा।
  • नितिन गडकरी ने आगे कहा कि, जलमार्ग से माल ढुलाई सस्ती होगी।
  • इसके बाद वीवी गिरी जलपोत से मारुति कारें और एमएस जॉय वासुदेव से बिल्डिंग बनाने का मटेरियल भेजा गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें