उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नोएडा में होंगे। वो यहाँ एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

शराब बंदी होगा मुद्दा:

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सूबे में होंगे।
  • वो नोएडा में एक नशा मुक्ति जन जागृति की रैली को संबोधित करेंगे।
  • रैली से एक दिन पहले बिहार के सुरक्षा अधिकारियों ने रैली की जगह पहुंचकर जायजा लिया।
  • रैली के आयोजकों के अनुसार रैली में करीब दस हजार लोग पहुँच सकते हैं।
  • इस दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश पुलिस द्वारा रैली स्थल पर 150 सिपाही, 8 एसओ और दो कंपनी पीएसी नियुक्त की गयी है।
  • मंच के चारों ओर 25 फुट के दायरे में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • साथ ही रैली स्थल को चारों तरफ से बाउंड्री बनाने के आदेश दिए गये हैं।
  • लोगों को रैली स्थल तक पहुँचाने के लिए तीन गेट्स की व्यवस्था की गयी है।
  • इसके अलावा रैली में आने वालों को मेटल डिटेक्टर के साथ ही अन्य प्रकार की चेकिंग्स से होकर जाना होगा।
  • इसके अलावा निर्भय संस्था की महिला ब्रिगेड ने यूपी में पूर्ण शराब बंदी की मांग की बात कही है।
  • रैली के कारण जाम की समस्या से निपटने के भी इंतजाम किये हैं।
  • रैली में अन्य जगहों से आने वाले वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।

नोएडा पहुंचे नीतीश कुमार:

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक कार्यक्रम के तहत नोएडा पहुँच चुके हैं।
  • वो यहाँ एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

नीतीश कुमार के रैली स्थल पर लाठीचार्ज:

  • नोएडा के जेवर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रैली से पहले हंगामा हो गया।
  • जिसके कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
  • लोगों को रैली स्थल से भगाया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें