सांसद द्वारा गोद लिए गाँवो में भी नही है स्कूल व अस्पताल की कोई व्यवस्था

बाराबंकी।  केंद्र सरकार के निर्देश पर सांसद को हर वर्ष एक अति पिछड़े गांव का चयन करना होता है। उस गांव को सांसद आदर्श गांव के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जाता है। दो साल तक जिला प्रशासन की कार्यवाही में कुछ खास नतीजा नहीं निकला। अब प्रदेश में निजाम बदलने के बाद जिला प्रशासन को मिले सख्त निर्देश पर जिम्मेदार अधिकारियों ने इसमें माथापच्ची शुरू कर दी है।

  • जिले में सांसद आदर्श ग्राम के तहत इस बार तीन गांवों का विकास होगा।
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने भी बाराबंकी के ही गांव को गोद लिया है।
  • वे अभी तक बहराइच व गोंडा से सांसद चुने जाते रहे हैं।
  • उन्होंने अपने बेटे के पसंदीदा निर्वाचन क्षेत्र रामनगर को ही एक गांव को ही सांसद आदर्श के लिए चयनित किया है।

इन गाँवो में न तो स्कूल की व्यवस्था है और न ही अस्पताल की

राज्य सभा सदस्य डा. पीएल पुनिया ने हैदरगढ़ व भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत ने कुर्सी विधान सभा क्षेत्र के गांव चयनित किए है। यह गांव ऐसे हैं, जो अन्य गांवों की अपेक्षा अति पिछड़े हैं। यहां न तो स्कूल की व्यवस्था है और न ही अस्पताल की। अब इन गांवों के विकास का जिम्मा सांसदों पर है। सपा से राज्य सभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा ने सिरौलीगौसपुर के ग्राम धुसेड़िया को सांसद आदर्श ग्राम के तहत गोद लिया है।

  • इस गांव का नोडल अधिकारी जिला रक्षा कृषि अधिकारी को बनाया गया है।
  • कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य डा. पीएल पुनिया ने हैदरगढ़ के ग्राम दतौली चंदा को गोद लिया है।
  • यहां के नोडल अधिकारी का प्रभार जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी शिखी यादव को दिया गया है।

तीन सांसदों ने और तीन गांव लेकर उन्हें सांसद आदर्श ग्राम बनाने की ठानी

भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत ने बुधनई के बाद निदूरा के ग्राम दीनपनाह को गोद लिया है। जिसके नोडल अधिकारी डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर हैं। पहले के दो सांसद आदर्श गांवों में भले ही विकास कार्यों का पहिया न घुमा हो लेकिन जिले के तीन सांसदों ने और तीन गांव लेकर उन्हें सांसद आदर्श ग्राम बनाने की ठानी है। इस बार सपा के राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा ने अपने गृह तहसील सिरौलीगौसपुर के धुसड़िया गांव को आदर्श ग्राम के रूप में चुना है।

  • अधिकारियों ने इन गांवों के विकास के लिए कार्ययोजना बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
  • यहां 23 विभागों द्वारा कार्ययोजना बनाई जाएगी।
  • इसस पहले गांवों का बेसलाइन सर्वे होगा।
  • भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत ने फतेहपुर ब्लॉक के दीन पनाह को आदर्श ग्राम के रूप में चयनित किया है।
  • डॉ. पीएल पुनिया ने हैदरगढ़ तहसील के दतौली चंदा को गोद लिया है।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय है सात किलो मीटर दूर

कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य डा. पीएल पुनिया ने टेरादौलतपुर के बाद हैदरगढ़ के ग्राम दतौली चंदा को गोद लिया है। इस गांव में भुलभुलिया, दतौली, दतौली बेहादी, फतेहगंज, बल्लूपुर, प्रहलादपुरवा आदि गांव शामिल हैं। यहां साढ़े 3 हजार की आबादी है। 40 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 42 पिछड़ी और अन्य जातियां हैं।

  • यहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय सात किलो मीटर दूर है।
  • यहां अधिकांश मार्ग कच्चे हैं, कुछ मार्गों पर खंड़जा लगा हुआ है।
  • स्वास्थ्य केंद्र खुलता नहीं है।
  • पशु चिकित्सालय खंडहर बन गया है।

धुसेड़ियां गांव में 11 सौ की आबादी है और लगभग 750 वोटर

धुसेड़ियां गांव को बेनी प्रसाद वर्मा ने गोद ले लिया है। यह गांव वर्ष 2015 में हुए परसीमन के बाद नई ग्राम पंचायत बनी थी। 11 सौ की आबादी है और लगभग 750 वोटर हैं। यहां के ग्राम प्रधान राम सजीवन है। यहां सिर्फ प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र है। कक्षा 5 के ऊपर पढ़ाई के लिए बच्चे तीन किलो मीटर दूर सिरौलीगौसपुर जाते हैं।

कच्चे मार्ग है, नालियों का अभाव है, सफाई होती नहीं, उच्च विद्यालय नहीं है।

  • अतिक्रमण से भी जमीन घिरी हुई है।
  • यह गांव अति पिछड़े में आता है।
  • इस गांव में 400 क अनुस चित जाति की आबादी है।
  • गांव को गोद लेते ही बेनी प्रसाद वर्मा ने 400 मीटर इंटरलॉकिग रोड अपने निधि से दी है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें