उत्तर प्रदेश कांग्रेस के यूपी चीफ राज बब्बर ने शुक्रवार को एक निजी चैनल को साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने महागठबंधन समेत कई सवालों के जवाब दिये।

राहुल ने पूरे यूपी का दौरा किया है:

  • यूपी कांग्रेस के चीफ राज बब्बर ने शुक्रवार को एक निजी चैनल को साक्षात्कार दिया।
  • जिसमें उन्होंने महागठबंधन, चुनाव आदि तमाम सवालों के जवाब दिये।
  • साक्षात्कार में राज बब्बर ने कहा कि, राहुल ने पूरे यूपी का दौरा किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, राहुल के दौरे से यूपी के लोगों में उत्साह है।
  • राज बब्बर ने किसान यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि, समाज के सरोकार पर हमने फोकस किया है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, हमने किसानों के मुद्दे को उठाया है।
  • राज बब्बर ने आगे कहा कि, कभी-कभी कुछ फैसले पार्टियाँ करती हैं, कुछ फैसले जनता करती है।

गठबंधन का औचित्य नहीं है:

  • राज बब्बर ने अपने साक्षात्कार में कहा कि, उनका सपा से व्यक्तिगत ताल्लुक रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा से गठबंधन का कोई औचित्य नहीं है।
  • यूपी कांग्रेस चीफ ने कहा कि, गठबंधन पर किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है।
  • पीके और सपा प्रमुख की मुलाकात के सवाल पर राज बब्बर ने कहा कि, ये उनकी व्यक्तिगत मुलाकात हो सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें