सपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब राजनीति के बाद बिजनेस के क्षेत्र में किस्मत आजमाने की तैयारी में है। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ बिजनेस पार्टनरशिप करने जा रहे है। इसके लिए अखिलेश यादव ने लोक निर्माण विभाग से होटल बनवाने की अनुमति मांगी है। कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव ने लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर हेरिटेज होटल का निर्माण कराने के लिए अनुमति मांगी है। हालाँकि सपा एमएलसी आनंद भदौरिया ने ट्वीट कर इसे सिर्फ विशिष्ट अतिथि गृह बताया था। अब योगी सरकार ने अखिलेश यादव के इस प्रोजेक्ट पर बड़ा फैसला किया है।

सपा MLC ने किया ट्वीट :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों लंदन में परिवार संग छुट्टियां मना रहे हैं। अखिलेश यादव के 4 जुलाई को वापस भारत आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही खबरें आयी हैं कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ मिलकर लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर होटल खोलने की तैयारी चल रही है। इस पर सपा एमएलसी आनंद भदौरिया ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि डियर मीडिया फ़्रेंड्स, आपकी जानकारी के लिए बताना चाहूँगा कि ये इन्स्टिट्यूशनल लैंड हैं, यह एक विशिष्ट अतिथि गृह है कृपया इसे होटल ना समझें। हालाँकि सपा की तरफ से इस मामले में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

2 विभागों ने दी NOC :

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनके पिता मुलायम सिंह यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्थित प्लॉट वन-ए व प्लॉट-टू पर होटल व लाइब्रेरी बनाए जाने के लिए जलकल व नजूल विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। प्लॉट वन-ए अखिलेश यादव व डिंपल यादव के नाम पर है जिस पर खबरें चल रही हैं कि अखिलेश यादव वहां होटल बनाएंगे। दो विभागों से मंजूरी मिलने के बाद एलडीए अब अन्य विभागों से एनओसी दिलवाने के लिए कार्रवाई कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि पूरी प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी हो जाएगी। इस मामले पर सपा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- संस्कृति राय हत्याकांड: तीन संदिग्धों का नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग कराएगी पुलिस

लखनऊ में लगेगी चंद्रशेखर आजाद की 100 फीट ऊंची प्रतिमा

ये भी पढ़ें- बच्चों को पढ़ाएं या पहले झाड़ू लगाकर फावड़ा से कूड़ा उठायें गुरूजी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें