एनएमआरसी यानी नॉएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन भी बहुत जल्द दिल्ली की तर्ज पर नॉएडा में लो फ्लोर बस सेवा आरंभ करने जा रहा है। एनएमआरसी की इस पहल से जल्द ही नॉएडा भी अब परिवहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जायेगा।

बदलेगी नॉएडा की छवि :

  • देश की राजधानी से सटे नॉएडा को परिवहन के क्षेत्र में काफी पिछड़ा समझा जाता रहा है।
  • इसका सबसे मुख्य कारण यहाँ बसों की काफी कमी होना है।
  • हालाँकि यहाँ पर मेट्रो की सुविधा है पर वह नोएडा के सिर्फ शुरुआत के कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित है।
  • इस कारण सरकार द्वारा अब दिल्ली की तर्ज पर नॉएडा में भी परिवहन को सुगम बनाने का फैसला लिया गया है।
  • इसकी पहल करते हुए एनएमआरसी ने नॉएडा में लो फ्लोर बसें चलाने का निर्णय लिया है।
  • बीते दिनों NMRC  के नए प्रबंधन निदेशक संतोष यादव के आने से कार्यों में तेज़ी आई है।
  • उनका कहना है कि अब लो फ्लोर बसों के द्वारा नॉएडा के लोगों का सफ़र आसान व आरामदायक हो जाएगा।
  • इसके साथ ही नॉएडा परिवहन की छवि को भी इससे फायदा होगा।

 क्या होगा ख़ास :                       

  • बताया जा रहा है कि ये बसें एक एप से जुडी होंगी, यह एप आपको बस की असल लोकेशन बताएगी।
  • साथ ही NMRC भी इस एप के ज़रिये चल रही बसों पर निगरानी रखेगा।
  • इसके अलावा अब एक टिकट से ही नोएडा में मेट्रो, पार्किंग और इन बसों में सफर किया जा सकेगा।
  • इसके लिए अब किसी को अलग-अलग टिकट खरीदने की कोई ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें