देश के हर कोने में आज गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाय़ा जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के मेरठ जिले के वाटर प्लांट के कर्मचारी प्लांट पहुंचकर झंडारोहण किया। उसके बाद सभी कर्मचारी प्लांट में ताला लगाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। जिससे शहर में पानी की सप्लाई बंद हो गयी।

मामला प्रदेश के मेऱठ जिले थाना जानी क्षेत्र इलाके का है। गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा रोहण करने के बाद  झाल वाटर प्लांट के सभी कर्माचारी ने प्लांट पर ताला लगाकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये। दरअसल बीते आठ महीनों से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। जिससे कर्मचारी परेशान है। अपनी परेशानियों को देखते हुए अधिकारियो ने गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर विरोध जता रहे है। आपको बता दें कि रोजाना 40 एमएलडी पानी शहर में सप्लाई होता है। प्रतिभा कंपनी ने पिछले आठ महीनों से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है। इससे जलनिगम और कंपनी के बीच कर्मचारी मजबूर है। इन्हीं सब को देखते हुए कर्मचारी हड़ताल कर रहे है।

आगे जाने शादाब को पार्टी ने क्यों किया गया बाहर

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें