उत्तरप्रदेश के लखनऊ में ,  हैनी ट्रैप मामले में कानपुर से पकड़े गए BSF जवान को लेकर DGP ने की प्रेस कांफ्रेंस :-

DGP ने की प्रेस कांफ्रेंस में बताया :- 

  • ATS ने इस वर्ष कई महत्वपूर्ण काम किये। अब तक 4 आतंकी हमने पकड़े।
  • कृष्ण मुरारी को भी पकड़ा था, टेरर फंडिंग में भी कई गिरफ्तारियां की।
  • आज BSF के आदमी को अरेस्ट किया है, कई दिनों से ये सूचना मिल रही थी।
  • पाकिस्तान स्पांसर्ड के तहत ISI लड़कियों के फेसबुक ID बनाकर कर्मियों को फंसाकर जासूसी करा रही है।
  • जिसके तहत दो साल से अच्युतानंद मिश्रा जो 2006 में  BSF में भर्ती हुआ था और 2016 से इसके संपर्क में था, इसे गिरफ्तार किया है।
  • इसने ऑफिसियल सीक्रेट Act के तहत अपराध किया है।
  • ये फेसबुक id के जरिये लड़की के संपर्क में था।
  • इसने कई गोपनीय सूचनाएं शेयर की हैं ,  जो नही करनी चाहिए थी।
  • पूछताछ में इसने ये स्वीकार भी किया है।
  • मिलेट्री इंटेलिजेंस की चंडीगढ़ यूनिट ने ATS को इसकी सूचना दी थी।
  • सशक्त पुलिस बल को अब जागरूक करने की आवश्यकता है, हमने इसकी गिरफ्तारी में BSF की मदद भी ली।
  • ATS इस पर और काम करेंगी, पूछताछ के बाद में कई अहम जानकारियां मिल सकती है, इसे रिमांड पर लिया जायेगा।
  • इसके पास से प्राप्त डाटा से कई अहम जनक्रिया हमे मिली है , पाकिस्तान में भी ये बात कर रहा था। 
  • 13 को आतंकी कमर को गिरफ्तार किया था, हमारी टीम असम गई थी जहां 7 लोगो को गिरफ्तार किया गया।
  • इसने सुसाइड बम और सामान यानी कि ak 47 का जिक्र किया था।
  • कमर और अन्य दो लोग के साथ कानपुर में किराए पर रह रहा था।
  • लाइफ हिस्ट्री समझने की कोशिश की तो पता चला कि 4 साल पहले ये काफी नार्मल व्यवहार करता था।
  • इसके बाद जावेद के साथ ये अंडर ग्राउंड हो गया और बाद में इसकी ak 47 के साथ फोटो वायरल हुई।
  • अपने साथियों के साथ ये असम में रहा, बाद में इसने पैसा और मोबाइल मंगाया, बाद में ये कानपुर में रहा।
  • अब इसके दो फरार साथी हमारे लिए चुनौती है। जिन्हें गिरफ्तार करना है।
  • 7 जो गिरफ्तार हुए है, जिनमे 3 को हम रिमांड पर ले रहे है। अप्रैल 2018 में इसे भेजा गया था।
  • जिन 3 लोगो को हम रिमांड पर लेंगे उनसे ये जानने की कोशिश करेंगे कि सुसाइड बम और ak 47 कहा से आई।
  • उम्र फारूकी, साहनवाज और रिजवान को हम रिमांड पर लेंगे।
  • कानपुर इंडस्ट्रियल एरिया है और नामचीन शहरों में सुमार है, इसलिए इन्होंने कानपुर को चुना।
  • पश्चिम के कुछ जिलो में रेड कार्ड घोषित किया गया है।
  • कानून व्यवस्था सामान्य रहे इसके लिए स्थानीय प्रशासन को हर सम्भव छूट दी गई है।
  • बनारस मामले में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और इसमे कोई हताहत नही हुआ है। 
  • हम लोगों ने अभी तक 4 हार्डकोर आतंकियों को पकड़ा है। 
  • हमने अब तक 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान से पैसा लेते थे।
  • ये MP , UP , नेपाल के कई इलाकों से पकड़े गए। 
  • आईएसआई लड़कियों का FB आईडी बनाकर पैरामिलिट्री और सेना के लोगों से सूचना निकालने के लिए काम कर रहे थे। 
  • BSF  का एक कॉन्स्टेबल जो MP का है वो इस तरह की गतिविधियों में fake id के माध्यम से एक लड़की से जुड़ा था। 
  • शुरू में इसकी बात रोमांटिक वे में हुई फिर इसने इन्फो शेयर किया। 
  • WHATSAPP  पर बात करने लगा ये जानते हुए कि उसका origin पकिस्तान है। 
  • Location आर्म्स एम्युनिशन के इसने फोटो दिए। 
  • कश्मीर में विरोधी गतिविधियों के लिए कहा गया , उससे धर्मपरिवर्तन के लिए कहा गया। 
  • एक map शेयर किया , ऑपरेशनल ब्रीफिंग के बारे में इसने बताया , फेक id से सम्पर्क की बात इसने स्वीकार किया। 
  • धारा 3,4,5,9 officials secrets act 121a ipc ,66 d it act का अपराध बनता है। 
  • इसकी रिमांड हम न्यायालय से लेंगे , ये दिल्ली में  आरकेपुरम में BSF के एक हॉस्पिटल में posted था।
  • अभी प्रिलिमिनरी बातें शेयर की गयी हैं , अपनी यूनिट की ऑपरेशनल डिटेल्स के बारे में इसने अभी तक बताया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”उत्तरप्रदेश की स्थानीय खबरें ” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें