मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा के लिए अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘यूपी 100 UP’ योजना शुरू कर दी है। उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा कि जब हमारी पार्टी की सरकार बनी तो हमने डायल 100 की रियलिटी चेक की। उन्होंने कहा पता चला कि इस सेवा को ऑउटसोर्स किया गया है। भुगतान न होने पर यह सेवा काम नहीं कर पा रही थी। तभी हमारे दिमाग में यूपी पुलिस को सबसे हाईटेक करने का ख्याल आया। उन्होंने कहा आज इस सेवा का उद्घाटन हुआ है यह सेवा देश ही नहीं दुनिया की सबसे आधुनिक सेवा है। सीएम ने कहा पहले लोगों को थाने जाना पड़ता था अब पुलिस शहर ही नहीं गांवों में भी पीड़ितों के पास 20 मिनट में चलकर पहुंचेगी।

समाजवादी सरकार ने किये सबसे बेहतर काम

  • भले ही विपक्षी समाजवादी सरकार को लगातार अपने निशाने पर ले रहे हों।
  • लेकिन सीएम का दावा है कि उनकी सरकार ने अब तक यूपी में सबसे बेहतर काम किया है।
  • उनका काम जमीनी स्तर पर दिख रहा है।
  • उन्होंने ऐसी कई योजनाएं शुरू की हैं जो देश के अन्य राज्यों से भी आधुनिक हैं।
  • सीएम ने कहा यूपी जो कोई भी आएगा एक बार इस आधुनिक कंट्रोल रूम को देखने की कोशिश जरूर करेगा।
  • सीएम का कहना है कि हमने यूपी में कई विकास कार्य किये हैं जो विपक्षियों के गले नहीं उतर रहे हैं।

यह हैं सीएम अखिलेश सरकार की प्रमुख योजनाएं

  • अखिलेश सरकार ने युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए लॅपटॉप का वितरण किया।
  • बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता शुरू किया।
  • लड़कियो की पढ़ाई के लिए कन्या विद्याधन योजना शुरू की।
  •  उत्तर प्रदेश के विकास के लिए पार्टी ने लखनऊ में मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू किया।
  • प्रदेश के विकास के लिए सबसे बड़े हाइवे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू करवाया।
  • कानपुर और वाराणसी के विकास के लिए मेट्रो के निर्माण कराने का फैसला लिया।
  • लखनऊ- बलिया समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण भी प्रमुख योजना है।
  • समाजवादी पेंशन योजना शुरू की इसमें 55 लाख लोगों को मासिक पेंसन दी जा रही है।
  • एशिया का सबसे बड़ा 376 एकड़ में फैला जनेश्वर मिश्रा पार्क बनवाया।
  • साईकिल से चलने वालों के लिए साईकिल ट्रैक का निर्माण करवाया।
  • लखनऊ में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनवाया।
  • लखनऊ में चकगंजरिया में आईटी हब की शुरुआत की।
  • लखनऊ में अवध शिल्पग्राम योजना का शुभारम्भ किया।
  • लखनऊ में गोमती के तट को सवरने के लिए गोमती रिवर फ्रंट का निर्माण करवाया।
  • पुराने लखनऊ को संवारने के लिए घण्टाघर क्षेत्र को विकसित करवाया जा रहा है।
  • महिला सुरक्षा के लिए ‘वीमेन पॉवर लाइन 1090’ की शुरुआत की।
  • महिलाओं के लिए 108 और मरीजों के लिए 102 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा।
  • पुलिस को और अधिक बनाने के लिए डॉयल 100 सेवा की शुरुआत की।
  • ग्रामीण लोहिया बस सेवा की शुरुआत की।
  • अखिलेश सरकार ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें