उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 325 सीटों का भारी बहुमत प्राप्त किया था। जिसके बाद भाजपा ने अपने विधायक दल का नेता यानि की प्रदेश का मुख्यमंत्री भी शनिवार 18 मार्च को चुन लिया है। इसी क्रम में रविवार 19 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।
योगी आदित्यनाथ बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री:
- यूपी विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता ने भाजपा को 325 सीटों का भारी बहुमत दिया था।
- जिसके बाद से ही भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा को लेकर काफी कयास लगाये जा रहे थे।
- इसी क्रम में शनिवार को भाजपा ने अपने विधायक दल का नेता चुन लिया है।
- गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है।
- साथ ही शनिवार को योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री की फ्लीट और सुरक्षा भी दे दी गयी है।
- जिसके बाद रविवार को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ सूबे का कार्यभार संभालेंगे।
- गौरतलब है कि, योगी आदित्यनाथ दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, मनोज सिन्हा और सुरेश खन्ना जैसे नेताओं को पछाड़कर आगे आये हैं।
प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पहुंचेंगे समारोह में:
- यूपी विधानसभा चुनाव के तहत रविवार को सूबे की नई सरकार का शपथ समारोह होना है।
- जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शपथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
- साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#as the new chief minister of uttar pradesh.
#BJP new form government
#new chief minister of uttar pradesh.
#Oath Ceremony
#oath ceremony of BJP new form government today
#Uttar Pradesh
#Yogi Adityanath
#yogi adityanath will be taken oath
#yogi adityanath will be taken oath as the new chief minister of uttar pradesh.
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री
#उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
#गोरखपुर से सांसद
#प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना
#भाजपा
#भारतीय जनता पार्टी
#यूपी विधानसभा चुनाव
#यूपी विधानसभा चुनाव 2017
#योगी आदित्यनाथ
#लखनऊ
#शपथ ग्रहण समारोह
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार