उत्तर प्रदेश समाज कल्याण मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन, कल्याण भवन, लखनऊ के द्विवार्षिक चुनाव में सफल हुए पदाधिकारियों/कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ- ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, विशिष्ठ अतिथि समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह, समाज कल्याण निदेशक, जगदीश प्रसाद और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के महामंत्री, शिव बरन सिंह यादव व अन्य उपस्थित थे.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गयी शपथ:

रमापति शास्त्री द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह को शपथ दिलाई गयी. समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह  द्वारा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह डोलिया, समाज कल्याण निदेशक, जगदीश प्रसाद द्वारा नवनिर्वाचित महामंत्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव,  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के महामंत्री, शिव बरन सिंह यादव द्वारा नवनिर्वाचित संयुक्त मंत्री रत्नेश कुमार    श्रीवास्तव,    संगठन मंत्री कुलदीप श्रीवास्तव, कार्यालय   मंत्री विजय प्रताप शर्मा, कोषाध्यक्ष राम खेलवान, सांस्कृतिक मंत्री ओम प्रकाश   सैनी, ऑडिटर दिनेश र कुमार  यादव को तथा, समाज कल्याण विभाग के वित्त   नियंत्रक संतोष कुमार मिश्र द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र सिंह नेगी, विकास गुप्ता, सुरेश कुमार, अनुराग सिंह पटेल, सनेही लाल, महेश  प्रसाद शर्मा, दिग्विजय सिंह पालनी, ह सौरभ त्रिपाठी, आशीष कुलश्रेष्ठ, अमन कुमार शुक्ल   को इश्वर  साक्षी मान कर शपथ दिलाई गयी,

मंत्री व समाज कल्याण विभाग के मुख्य सचिव द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का निर्तरण यथाशीघ्र करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गये. 

अंत में समाज कल्याण निदेशक, जगदीश प्रसाद द्वारा समस्त अतिथियों का आभार तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनायें प्रदान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया.

जैन मुनि से वीडियो के स्पष्टीकरण के लिए जैन समाज जा रहा चंडीगढ़

बुलंदशहर: शराबी सिपाही के पिटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

देवरिया शेल्टर होम: HC ने सरकार से पूछा-सेक्स रैकेट के पीछे राजनेता तो नहीं?

‘बसपा में अब कोई दम नहीं बचा’: विधि और न्याय मंत्री बृजेश पाठक

कटे-फटे नए नोटों को लेकर व्यापारियों ने दिया बैंक के सामने धरना

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें