एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह के निर्देश पर अधिष्ठान अनुभाग ने 50 वर्ष से अधिक आयु के अफसर और कर्मियों की सूची सचिव जय शंकर दुबे को सौंप दी है। इस सूची के मुताबिक एलडीए में 1118 अफसर व कर्मचारी ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है। हालांकि इसमें संयुक्त सचिव, ओएसडी व अपर सचिव के नाम भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :दिग्गज फनकार उस्ताद सईदुद्दीन डागर का निधन!

सूची में अपर वर्ग सहायक की संख्या अधिक

  • एलडीए वीसी  ने बीते दिनों हुई गड़बड़ी को ध्यान में रखते हुई कार्यवाही शुरू कर दी है।
  • 50 वर्ष से अधिक आयु के अफसर और कर्मियों की सूची तैयार की गयी है।
  • सूची में अपर सचिव, उप सचिव, ओएसडी, इंजीनियर,सफाई कर्मचारी, चौकीदार आदि सहित अपर वर्ग सहायक की संख्या अधिक है।
  • सचिव जय शंकर दुबे ने बताया कि अभी 50 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करायी गई है।
  • इनमें से ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार की जानी है जिन पर अभी तक फर्जीवाड़े में निलंबन व आरोप तय हुए हैं।
  • इसके अलावा कार्य में अक्षम कर्मचारियों की सूची तैयार होगी।

ये भी पढ़ें :71वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘अपनी सेना को जानें’!

ये भी पढ़ें :उत्तराखंड में चीनी सेना की गुस्ताखी

दस साल में मिले दंड की मांगी गई जानकारी

  • ऐसे कर्मचारियों की छंटनी के लिए सभी कर्मचारियों को स्क्रीनिंग से गुजरना होगा।
  • कर्मचारियों के स बंध में सात प्रकार की जानकारी मांगी गई हैं।
  • इन जानकारियों के आधार पर अक्षम कर्मचारियों के रिटायरमेंट को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
  • बीते दस वर्षों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियां दक्षता व सत्यनिष्ठा का स्तर।
  • स्वयं की चिकित्सा पर बीते दस वर्षों में प्राप्त की गईं चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति का विवरण। सहित बीते दस वर्षों के अंतर्गत लिए गए चिकित्सा अवकाश का विवरण।
  • साथ ही प्रथम दृष्टया साधारण रूप से शारीरिक रूप से सक्षमता व अक्षमता का विवरण।
  •  दस वर्षों में प्राप्त दंड एवं पारितोषिक व मानदेय का विवरण।
  •  सेवाकाल में कर्मचारी के विरूद्घ एफआईआर अथवा जेल में निरूद्घ होने का विवरण मांगा गया है।

ये भी पढ़ें :आज से गैस एजेंसियों में पड़ेगा छापा!

सूची में कर्मचारियों के संख्या

  • कनिष्ठ वर्ग सहायक-165, अपर वर्ग सहायक- 42
  • माली-123, मेट-61, पीए-17, चपरासी-69
  • पंप ऑपरेटर-14, बेलदार-8, चेनमैन-10
  • चीफ इंजीनियर-1, चौकीदार-187, क्लीनर-9
  • कंसोल ऑपरेटर-1, डाटा इंट्री ऑपरेटर-10
  • ड्रा टमैन- 11, अपर सचिव-2, ड्राइवर-30
  • इलेक्ट्रीशियन-6, अधिशासी अभियंता-4
  • एक्जीक्यूटिव सिस्टम-1, गैंगमैन-21
  • हेड माली-1, जूनियर इंजीनियर-118
  • लिफ्टमैन- 4, सफाई कर्मचारी-26
  • सेक्शन अफसर-16, सुपरवाइजर-81

ये भी पढ़ें :वीडियो: बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सरकार से मांगी नौकरी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें