राजधानी लखनऊ में बेख़ौफ़ हो चुके बदमाशों ने सरोजनीनगर थाने के निकट एक बुजुर्ग महिला की लूट का विरोध करने पर सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट दस्ता और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी सैंपल लिए हैं। खोजी कुत्ता घटना स्थल पर इधर-उधर कुछ दूर जाकर रुक गया लेकिन कोई पुख्ता सबूत ढूंढ नहीं पाया। थाना प्रभारी सरोजनीनगर धर्मेश शाही ने बताया कि घटना में अभियोग पंजीकृत कर मामले की पड़ताल की जा रही है।

सिर कुचकर की गई निर्मम हत्या

  • जानकारी में मुताबिक, थाना क्षेत्र के त्रिमूर्तिनगर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला लूसी सिंह अकेली रहती थीं।
  • मृतका किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) से सेवानिवृत्त नर्स थी। 
  • उनके बच्चे परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं।
  • बताया जा रहा है कि शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला के घर में लूट के प्रयास में महिला को बदमाशों ने महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
  • इस सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
  • सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरोजनीनगर धर्मेश शाही पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
  • छानबीन की गई तो महिला खून से लथपथ पड़ी थी।
  • उसके सिर में गहरे घाव के निशान थे।
  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव देख कर ऐसा लग रहा था कि महिला की सिर कूचकर हत्या की गई है।
  • घर का सामान बिखरा पड़ा था जो लूट की ओर इशारा कर रहा था।
  • घटना को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट दस्ते को भी बुलाया गया।
  • पुलिस ने सैंपल लेकर महिला के परिजनों को सूचना दे दी है।
  • पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें