यूपी के फतेहपुर जिले में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की लूट के विरोध में हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारे महिला के गहने और नगदी लूट ले गए। बदमाशों ने नथनी लूटने के लिए महिला की नाक भी काट ली। हत्या की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
गला दबाकर हुई महिला की हत्या
- पुलिस के मुताबिक, थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर हासिमपुर गांव में बुजुर्ग महिला की लूट के बाद हत्या कर दी गई।
- महिला के परिजनों ने गांव के ही एक युवक के ऊपर हत्या का शक जताया है।
- उनका कहना है कि महिला की नाक पर सोने की नथनी थी जो हत्या के बाद उसके शरीर से गायब थी।
- मृतका महिला की नाक भी कटी थी।
- जिस पर परिजनों का कहना है कि महिला के नाक की उसी नथनी की उतारने की कोशिश की गई होगी।
- जब महिला जाग गई तो उसका गला दबा दिया गया।
- क्योंकि महिला के गले में निशान भी थे।
- जो इस बात की तस्दीक करते हैं कि महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
- एएसपी फतेहपुर विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी युवक की पड़ताल शुरु कर दी है।