उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के विवादित मंत्री ओम प्रकाश राजभर सोमवार 9 अक्टूबर को सूबे के बलिया जिले में पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही ओमप्रकाश राजभर ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया। अपने संबोधन के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है।

हर गरीब को बच्चों को स्कूल भेजना अनिवार्य:

  • योगी सरकार में विवादित मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को बलिया में एक कार्यक्रम में शिरकत की।
  • जहाँ उन्होंने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है।
  • यह बयान बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर दिया गया है।
  • जिसमें ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, हर गरीब को बच्चों को स्कूल भेजना अनिवार्य होगा।
  • इसी में आगे मंत्री राजभर ने अपना विवादित बयान दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, स्कूल ने भेजने पर माँ-बाप को पकड़कर 5 दिन में थाने में बैठाया जायेगा।

न पानी मिलेगा न खाना:

  • बलिया में ओम प्रकाश राजभर ने बच्चों को स्कूल न भेजने पर माता-पिता को थाने में बैठाने की बात कही है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, स्कूल न भेजने वाले लोग 5 दिनों के लिए थानों में बैठाए जायेंगे।
  • इसके साथ ही मंत्री राजभर ने कहा कि, इस दौरान किसी को भी 5 दिनों तक खाना-पानी नहीं मिलेगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अभी समझा रहा हूँ न मानने पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: सिकंदरपुर पुलिस चौकी के सभी 8 पुलिसकर्मी निलंबित

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें