उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पिछले दिनों एक स्कूली छात्रा रागिनी दुबे की दिनदहाड़े चाकू माकर हत्या कर दी गयी थी, यह हत्या उसी के गाँव के एक युवक आदित्य ने रागिनी से एकतरफ़ा प्रेम में की थी। मामले में हत्या के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा के सहयोगी दल के नेता और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रागिनी के घर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने रागिनी के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश से जल्द अलग होगा पूर्वांचल:

  • योगी सरकार में पिछला वर्ग व विकलांग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर बुधवार को बलिया पहुंचे थे।
  • इस दौरान ओमप्रकाश राजभर रागिनी दुबे के घर पर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने रागिनी के परिजनों से मुलाकात की।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य हो गया है।
  • जल्द ही पूर्वांचल उत्तर प्रदेश से अलग होगा।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, बिना अलग हुए पूर्वांचल का विकास नहीं हो सकता है।
  • खाका तैयार है केंद्र को भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
  • छोटे-छोटे राज्यों का विकास हुआ है।

कुछ अधिकारी सपा के इशारे पर काम रहे हैं:

  • ओमप्रकाश राजभर बुधवार को बलिया में मृतका रागिनी के घर पहुंचे थे।
  • जहाँ मीडिया से मुखातिब होने के दौरान मंत्री राजभर से प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल किया गया।
  • उन्होंने कहा कि, अभी कुछ अधिकारी समाजवादी पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं।

 

पीड़ित परिवार को दी थी धमकी(ragini murder case):

  • आरोपी का पिता कृपाशंकर तिवारी पीड़ित परिवार के यहाँ पहुंचा।
  • हत्या की बात बताने के बाद उसने खुलेआम धमकी भी दी।
  • प्रधान होने का दंभ दिखाते हुए उसने परिवार वालों को धमकाया था।
  • उसने कहा था कि अगर पुलिस को वो चाकू भी दे दे तो कोई कुछ नही करेगा।
  • पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ने वाली है।
  • फ़िलहाल आरोपी का पिता फरार है।
  • उक्त बातें बताते वक्त रागिनी की बहन रो पड़ी।
  • मृतका रागिनी की बहन कहती है कि उन्हें इंसाफ चाहिए।
  • हर हाल में बहन के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।
  • वहीँ आलोचनाओं के बाद आज सुबह एसपी सुजाता सिंह के घर पहुँचने की बात भी कही।

एसपी सुजाता सिंह को नहीं है फुर्सत(ragini murder case):

  • एसपी सुजाता सिंह की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
  • बलिया की कानून व्यवस्था पर वहां के बीजेपी नेताओं ने भी सवाल उठाये हैं।
  • अब पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपाने में जुटी है।
  • लेकिन शुरुआती शिकायत पर पुलिस अगर एक्शन लेती तो आज रागिनी कम से कम अपने स्कूल पहुँच गई होती।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार(ragini murder case):

  • देर रात पुलिस ने आखिरकार मुख्य आरोपी आदित्य तिवारी उर्फ़ प्रिंस को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली।
  • मुख्य आरोपी प्रिन्स तिवारी का साथी राजू भी गिरफ्तार हुआ है।
  • आरोपी के पिता कृपाशंकर तिवारी प्रधान हैं।
  • प्रधान पुत्र होने के दंभ में आदित्य अक्सर स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसता था।
  • आरोपी आदित्य लगातार रागिनी पर बात करने का दबाव बनाता था।
  • लेकिन परिवार वाले गाँव की बात समझकर चुप रह जाते थे।
  • पूरे मामले में बलिया पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
  • जिले की कप्तान सुजाता सिंह और उनकी टीम की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली।
  • एंटी रोमियो दल इन्हीं घटनाओं को रोकने के लिए बनाया गया लेकिन इनकी नाकामी की पोल भी अब खुल चुकी है।

ये भी पढ़ें: ‘चाकू भी दे दूंगा तो कुछ नहीं कर बिगाड़ पायेगी पुलिस’

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें