उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधानसभा में गाँधी जयंती समारोह मनाया जा रहा है, जिसमें राज्यपाल राम नाईक समेत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद हैं।

गाँधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण:

  • विधानसभा में गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
  • जिसमें राज्यपाल राम नाईक और सीएम अखिलेश यादव मौजूद हैं।
  • कार्यक्रम विधानसभा के तिलक हॉल में आयोजित किया गया है।
  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी थोड़ी देर में विधानसभा पहुंचेंगे।
  • इस दौरान राज्यपाल राम नाईक ने गाँधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
  • जिसके बाद सीएम अखिलेश ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

RAM NAIK AKHILESH

यह भी पढ़ें: कैराना रिपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार कार्रवाई करेगी- राज्यपाल राम नाईक!

राज्यपाल का सन्देश:

  • गाँधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेश के नाम अपना संबोधन दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, दुनिया आज भी महात्मा गाँधी के बताये रास्तों पर चलती है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर क्या बोले राज्यपाल:

  • राज्यपाल राम नाईक ने गाँधी जयंती पर भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • उन्होंने कहा कि, अहिंसा का रास्ता वीरों का आभूषण है।
  • आतंकी शिविरों पर हुई कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि, जवानों की कार्रवाई बहादुरी का प्रतीक है।
  • राज्यपाल राम नाईक ने आगे कहा कि, अहिंसा का मतलब कायरता नहीं आंकी जानी चाहिए।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, जवानों की कार्रवाई से साबित हुआ है कि,हा कायर नहीं हैं।
  • देश की रक्षा करने में सक्षम हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें