• लख़नऊ। भगवान श्रीराम की जन्मस्थली को लेकर नेपाल के पीएम ओली के विवादित बयान पे अयोध्या तथा प्रयागराज में संतों की नाराजगी के बाद राम मंदिर विवाद में बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने करारा जवाब दिया है।
  • जहाँ उन्होंने नेपाल के पीएम ओली को कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी हैं।नेपाल के पीएम के बयान पर कहा कि राम के सेवक हनुमान जी को गुस्सा आया तो नेपाल विश्व के नक्शे से गायब हो जाएगा।
  • अंसारी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के साथ हनुमान जी भी विराजमान है।
  • इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या का सम्मान सारी दुनिया के लोग करते हैं, जो आज से नहीं बल्कि पुरातन सभ्यता से चला रहा है।

नेपाल के पीएम ने कहा था भारत की अयोध्या नकली है।

  • नेपाल के पीएम ओली इन दिनों भारत के विरोध में जमकर बयान दे रहे हैं।
  • भारत की जमीन को अपनी बताकर देश के नक्शे में बदलाव कर चुके प्रधानमंत्री ओली ने भगवान राम और उनकी जन्मभूमि पर अपना दावा जताया है।
  • उन्होंने कहा भारत की अयोध्या नकली है और असली अयोध्या नेपाल में है।
  • इसके साथ ही भगवान राम को नेपाली कहा है।

नेपाल के पीएम के बयान के बाद इकबाल अंसारी ने दिया करारा जवाब।

  • राम मंदिर विवाद में बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या का जो महत्व है वह नेपाल के प्रधानमंत्री नहीं जानते।
  • प्रधानमंत्री ओली को तो अपने धर्म के बारे में जानकारी नहीं है।
  • वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री अयोध्या के बारे में नहीं जानते न ही वह अयोध्या कभी घूमे हैं।
  • वह अगर कभी अयोध्या आए होते तो उन्हेंं यह जरूर मालूम होता कि यहां पर देवताओं का वास है।
  • उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम तथा अयोध्या को गलत कहने का अंजाम बहुत बुरा होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें