बुलंदशहर खुर्जा पॉटरी की छत गिरने से बड़ा हादसा दबने से एक की मौत।

बुलंदशहर खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक पॉटरी की छत अचानक गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय पॉटरी में लगभग आधा दर्जन श्रमिक काम कर रहे थे। छत गिरने से लगभग आधा दर्जन मजदूर? घायल हो गए। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी/डीआईजी संतोष कुमार समेत सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत भी हो गई है। जिला अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया की पॉटरी की इमारत काफी पुरानी है। अचानक से छत गिर जाने के कारण हादसा हुआ है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है। एनडीआरएफ की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
Report – Pawan Sharma
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें