ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा में बना है जो प्यार करने वालो की पहचान माना जाता है। आगरा में ताजमहल को मुग़ल शासक शाहजहाँ ने अपने जीवनसाथी मुमताज की याद में बनवाया था। इसको बनाने का कारण था कि पूरी दुनिया हमेशा उनकी की गयी मोहब्बत को याद रखे। अब ऐसा ही दूसरा ताजमहल का निर्माण भी उत्तर प्रदेश में ही हो गया है जो काफी आश्चर्यचकित कर देने वाला है।

 बरेली में बना है ताजमहल :

  • आगरा में बना हुआ ताजमहल सच्चे प्यार की निशानी माना जाता है जिसे सदियों पहले बनवाया गया था।
  • मगर बरेली में रहने वाले एक व्यक्ति ने ऐसा ही दूसरा ताजमहल बनवा डाला है।
  • उत्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंजके चुरई दलपतपुर गांव में रहने वाले राजमिस्त्री ने अपने जीवनसाथी के लिए ऐसा ही ताजमहल बनवाया है।
  • उसने इस ताजमहल को बनाने के लिए 12 सालो तक कड़ी मेहनत की और आखिरकार उसे बना कर ही दम लिया।
  • बरेलीवासी इस नए ताजमहल को छोटा ताजमहल कहने भी लगे है।

यह भी पढ़े : कैशलेस खरीदारी में स्वैपिंग पर टैक्स तो चेक के बाउंस होने का खतरा!

  • राजमिस्त्री चाहते थे कि उनके मरने के बाद उनकी बीवी और उनकी कब्रे आस-पास रहें।
  • जिसके लिए उन्होंने ताजमहल बना डाला और बेटो से माँ-बाप को साथ दफनाने को कह डाला।
  • बरेली में बना यह छोटा ताजमहल 2 मंजिला है।
  • पहली मंजिल पर मदरसा के साथ पुस्तकालय बना है जिसमे सभी धर्मो की पुस्तकें उपलब्ध है।
  • इसके अलावा दूसरी मंजिल पर मकबरा बना हुआ है।

यह भी पढ़े : UP के पूर्व सीएम और MP के राज्यपाल रामनरेश यादव ने ली अंतिम साँसें!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें