उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में एक कूड़े के ढेर में अचानक विस्फोट होने से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है।

नगर निगम कर्मी बुरी तरह घायल:

  • उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में एक कूड़े के ढेर में अचानक विस्फोट से लोगों में दहशत बैठ गयी है।
  • धमाका वाराणसी के सिगरा के पोखरे में हुआ, जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हुआ और 3 अन्य लोगों को भी चोटे आयीं हैं।
  • घायल हुआ व्यक्ति नगर निगम का कर्मी है, जो वहां कूड़ा फेंकने आया था।
  • घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
  • वहीँ बम स्क्वाड धमाके के बाद उस जगह की छानबीन कर रही है।
  • धमाका बम से हुआ या अन्य किसी विस्फोटक सामग्री से इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

पीएम मोदी की काशी में एक महीने में तीसरा विस्फोट:

  • शुक्रवार सुबह वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के पितरकुंड इलाके में कूड़ाघर में विस्फोट हुआ।
  • जिसमें एक नगर निगम कर्मी बुरी तरह घायल हो गया है।
  • घायल नगर निगम कर्मी ने जानकारी दी कि, किसी पॉलीथीन में पहले से पड़े विस्फोटक में धमाका हुआ।
  • उसने आगे जानकारी दी कि, धमाका इतना जोरदार था कि, नगर निगम कर्मी कई फीट पीछे जाकर गिरा।
  • वहीँ नगर निगम कर्मी का शरीर कई जगह बारूद से जल गया है।
  • गौरतलब  है कि, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में पिछले एक महीने में विस्फोट की ये तीसरी घटना है।

यह भी पढ़ें: शशि थरूर ने किया पाक कलाकारों को भारत में आमंत्रित करने का समर्थन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें