Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

योगी सरकार का एक साल: भजन प्रस्तुति पर झूमे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा

One year of Yogi Sarkar: Energy Minister dance on Bhajan

One year of Yogi Sarkar: Energy Minister dance on Bhajan

योगी सरकार का आज एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया। जिसके उपलक्ष्य में लोकभवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्यपाल भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्रिमंडल के साथ सभी विधायकगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। कलाकारों की भजन प्रस्तुति पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा थिरकते हुए दिखाई दिए।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पहली बार किसान और नौजवान दलित वंचित समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति ही शासन की योजनाओं का हिस्सा बन सकता है। यह देखने को मिला जब यह सब काम हमने शुरू किया तो हमारे सामने चुनौती थी। पदभार ग्रहण किया तो प्रदेश का खजाना खाली था। कर्मचारियों को वेतन देना एक चुनौती थी। उत्तर प्रदेश में वीआईपी कल्चर लागू था। गुंडाराज कायम था। प्रदेश का किसान आत्महत्या कर रहा था। यहां निवेश करना एक सपना था। यहां व्यापारी उद्योगपति पलायन कर रहे थे। भर्तियों पर रोक से नौजवान भटक रहा था हम लोगों ने पहली कैबिनेट में किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ेंः राज्य सभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने पर अभी फैसला नहीं- ओम प्रकाश राजभर

मुख्यमंत्री की सबसे खास बात

मुख्यमंत्री की सबसे खास बात यह है कि वे जब भी लखनऊ में होते हैं, ज्यादातर समय एनेक्सी स्थित अपने कार्यालय में ही बिताते हैं। ऐसा लंबे अरसे बाद कोई मुख्यमंत्री आया है, जो दफ्तर में लगातार बैठता है। वे लोगों मिलना, प्रजेंटेशन देखना, अफसरों की मीटिंग अपने कार्यालय में ही पसंद करते हैं। इससे सचिवालय में बैठने वाले अफसर और कर्मचारी भी सतर्क रहते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को एक साल आज पूरा हो गया। इस एक साल में योगी सरकार ने बहुत अच्छे काम किया।

ये भी पढ़ेंः योगी सरकार ने की ‘एक साल कई मिसाल’ कायम

Related posts

अयोध्या: 2019 के पहले राम मंदिर बनवाने का दबाव नहीं डालूंगी- उमा भारती

Shivani Awasthi
6 years ago

सियासत: गेस्ट हाउस कांड भूल मायावती आयीं अखिलेश के साथ

Kamal Tiwari
6 years ago

अखिलेश यादव पहुंचे स्व. विवेक तिवारी के घर, परिवार को दी सांत्वना

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version