गृहमंत्री राजनाथ सिंह व रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने लखनऊ जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1, 2, 3, 4 व 5 पर तीन लिफ्ट का लोकार्पण किया। इस दौरान लखनऊ जंक्शन स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुल व दुर्गा पुरी मेट्रो स्टेशन केे मध्य स्काई वॉक का किया लोकार्पण किया गया। वहीं ऐशबाग स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर नए स्टेशन भवन एवं सर्कुलेटिंग एरिया का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा गोमतीनगर स्टेशन के पुनर्विकास का भी शिलान्यास किया गया। इस दौरान चारबाग रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित 2 स्वचलित सीढ़ी, लिफ्ट, हेरिटेज मीटरगेज लोकोमोटिव व उतरेटिया में बने यात्री पुल का उद्घाटन के साथ-साथ अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने कहा

  • हम सब के लिए आज खुशी का दिन है।
  • आज हम लोगों को मौका मिला इतनी परियोजनाओं का लोकार्पण करने का, अच्छा लग रहा है।
  • बड़े पैमाने पर रेल की व्यवस्था यहाँ की जाएगी।
  • आजादी के बाद से लखनऊ में रेलवे क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • लखनऊ से मेरा पहले से जुड़ाव रहा है।
  • यहां से बड़े बड़े प्रतिनिधि चुनकर दिल्ली पहुंचे है।
  • लखनऊ का विकास हम लोगों को करना है।
  • आने वाले दिनों में रेलवे के लिए यूपी में 7 हजार 865 करोड़ रूपए निवेश किये जाएंगे।
  • यूपी के विकास के लिए रेलवे में ज्यादा से ज्यादा निवेश होगा।
  • रेलवे में बड़े स्तर 90 हजार भर्ती की जायेगी।
  • आरपीएफ में 10 हजार नौकरी निकलेगी, जिसमें महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत जगह होगी।
  • हमारा संकल्प है रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री विश्व की सबसे बड़ी फैक्ट्री होगी।
  • कोच फैक्ट्री के नाम पर 2011- 12 में छल किया गया है।
  • 2007 के बाद से 2014 तक कोई कोच नहीं बन सका है।

ये भी पढ़ेंः भारत दुनिया का ऐसा देश है जहां सभी वर्ग के लोग रहते हैः राजनाथ सिंह

ये भी पढ़ेंः सपा-बसपा और भाजपा की रैलियों में न जाएँ हमारे लोग- ओम प्रकाश राजभर

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें