गुरुवार 18 मई को उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के प्रथम सत्र के चौथे दिन की शुरुआत हुई, शुरुआत के साथ ही सदन में केन्द्रीय मंत्री अनिल माधव दवे को सभी सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी। श्रद्धांजलि के बाद सदन का प्रश्नकाल शुरू हुआ, जिसमें नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने IAS अनुराग तिवारी की मौत का मामला उठाया।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया हत्या:

  • गुरुवार को यूपी विधानसभा की कार्यवाही का चौथा दिन था।
  • प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष ने IAS अनुराग तिवारी के मुद्दे पर कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरने का प्रयास किया।
  • नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सदन में IAS की मौत को हत्या बताया।
  • साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने मामले में सदन से वॉक आउट की भी धमकी दी।
  • नेता प्रतिपक्ष के सवालों और आरोपों का योगी सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने जवाब दिया।

संसदीय कार्य मंत्री का IAS की मौत पर जवाब:

  • नेता प्रतिपक्ष के सवालों पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने जवाब दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, IAS के परिजनों के मुताबिक अनुराग तिवारी कई खुलासे करने वाले थे।
  • सुरेश खन्ना ने आगे कहा कि, IAS अनुराग कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के घोटालों का खुलासा करने वाले थे।
  • इसके साथ ही संसदीय कार्य मंत्री ने सदन में कर्नाटक सरकार को घेरने का प्रयास किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, IAS अनुराग का 4 डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराकर विसरा सुरक्षित कराया गया।
  • साथ ही उन्होंने सदन को बताया कि, IAS की मौत के मामले में निष्पक्ष कार्यवाही हो रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें