Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

प्रदेश में 10 जनवरी से एक माह के लिए होगा किसान महाकुम्भ का आयोजन

Organizing of Maha Kumbha will be organized of January 10 in the state

Organizing of Maha Kumbha will be organized of January 10 in the state

प्रदेश में 10 जनवरी से एक माह के लिए होगा किसान महाकुम्भ का आयोजन

कृषि कुम्भ व युवा कुम्भ समेत कई अन्य कुम्भों के बाद अब प्रदेश में 10 जनवरी से पूरे महीने भर के लिए किसान महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है।  भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित इस किसान महाकुम्भ से ठीक पूर्व पांच, छह एवं सात जनवरी को प्रत्येक जिले में किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।

किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं  का होगा प्रशिक्षण

प्रदेश के सभी जिलों में किसान महाकुंभ का होगा आयोजन। साथ ही साथ प्रत्येक जिले में 5, 6, 7 जनवरी को किसान मोर्चा कार्यशालाओं के माध्यम से करेगी प्रशिक्षण का काम। जिसमें प्रदेश एवं क्षेत्र के पदाधिकारी, जिले के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे एवं केन्द्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों के विषय में चर्चा होगी।

किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर जिले में 21 व 22 फरवरी को होगा आयोजित

यह भी तय किया गया कि किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर जिले में 21 व 22 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूरे देश से किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष, मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्री भी मौजूद थे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

आशु मलिक ने खुद को बताया जान का खतरा, सीएम योगी से की सुरक्षा की मांग

Shashank
6 years ago

कानपुर: फर्जीवाड़ा करने पर बिल्डर पर दर्ज हुई एफआईआर

UP ORG Desk
5 years ago

आचार संहिता उल्लंघन में दो प्रत्याशियों पर दर्ज हुआ मामला

Namita
7 years ago
Exit mobile version