प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पाण्डेय के बलिदान दिवस पर नशा मुक्त उत्तर प्रदेश संकल्प दिवस का आयोजन लखनऊ के रमाबाई मैदान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल रामनाईक, रीता बहुगुणा जोशी समेत कई दिग्गज मंत्री शामिल हुए। इस कार्यक्रम के बदौलत प्रदेश को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया गया। अब तक एक करोड़ लोगों ने प्रदेष को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया है। बता दें कि 1857 की क्रांति का सर्व प्रथम बिगुल फूंकने का काम मंगल पाण्डेय ने किया था। जिन्हें अंग्रेजी हुकूमत द्वारा 8 अप्रैल 1957 को फांसी पर लटका दिया गया था। हर वर्ष बलिदान दिवस के रूप् में मनाया जाता है।

ये कहा-

न्यायालय ने कहा हाइवे पर शराब दुकाने नहीं होनी चाहिए हम इस उद्देश्य को आगे बढ़ा रहे हैं।
एक मंत्र दिया गया संकल्प से सिद्धि तक।
अराजकता, अत्याचार, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बने उसके लिए ये मंत्र दिया PM ने।
स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वच्छ अभियान से होगी।
कूड़े कचरे की सफाई ही नही मानसिक, सामाजिक स्वच्छता ज़रूरी है।

ये भी पढ़ेंः ब्रेन कैंसर से पीड़ित जवान का दामाद हुआ गायब, बेटी पर मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ेंः प्रमुख सचिव से मुलाक़ात के बाद रोडवेजकर्मियों की हड़ताल हुई रद्द

ये भी पढ़ेंः तांत्रिक का कारनामा: युवक को खिला दी लोहे की कील चाभी और कई चीजें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें