[nextpage title=”AIMIM Owaisi” ]

यूपी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 325 सीटें जीत ली है और यूपी में नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होने जा रहे है। योगी के सीएम बनते ही उनके विरोधियों का भी उन पर हमला करना शुरू हो गया है। इसी क्रम में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी योगी के खिलाफ हैरान कर देने वाला बयान दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”AIMIM Owaisi2″ ]

योगी है मोदी के विजन का हिस्सा :

  • उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ आज शपथ लेंगे।
  • इसके बाद से ही अन्य विरोधी पार्टियों ने उनके सीएम बनने पर हमला बोल दिया है।
  • पहले सपा के आजम खां और अब AIMIM प्रमुख ओवैसी ने भी योगी पर हमला बोल दिया है।
  • ओवैसी ने कहा कि योगी को सीएम बनाये जाने पर उन्हें बिल्कुल भी हैरानी नहीं है।
  • भाजपा का यह फैसला भारत की गंगा-जमुनी तहजीब पर सीधा हमला है।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा का यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘न्यू इंडिया’ विजन का हिस्सा है।
  • यह भारत सिर्फ मोदीजी और भाजपा का ‘न्यू इण्डिया’ बन गया है।
  • उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जब सत्ता में थी तो उसने मुसलमानों को धोखा दिया था।
  • अब हम इस ‘खास वर्ग’ की पार्टी के विकास मॉडल देखेगे कि यह कैसा होता है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें