[nextpage title=”पंचायती राज परिषद ” ]

लखनऊ में शुक्रवार को पंचायत राज सेवा परिषद के सभी घटकों के सदस्यों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी से प्रशासन हलकान हो गया। इस प्रदर्शन के परिणामस्वरूप शहर में विभिन्न जगहों पर जाम भी लग गया है जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

protest

[/nextpage]

[nextpage title=”पंचायती राज परिषद ” ]

पंचायती राज विभाग का नियंत्रण न होने के चलते ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहयोग नहीं करते हैं। पंचायत राज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य करना मुश्किल हो रहा है।

protest

[/nextpage]

[nextpage title=”पंचायती राज परिषद ” ]

पंचायती राज विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व कार्यों पर ग्राम्य विकास विभाग का नियंत्रण तत्काल हटाया जाए।स्वतंत्र रुप से कार्य करने के पक्ष में पंचायत राज सेवा परिषद के लोग पूरी तरह से लामबंद हो गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।

protest

[/nextpage]

[nextpage title=”पंचायती राज परिषद ” ]

इनकी मांग है कि.. 

  • ग्राम्य पंचायत से जुड़े तमाम पिछले आदेश जिनमें अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यों पर ग्राम्य विकास विभाग का नियंत्रण करने के लिए जारी गया गया उन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
  • सहायक विकास अधिकारी पर खण्ड विकास अधिकारी के नियंत्रण के अधिकार को समाप्त किया जाए।
  • सहायक विकास अधिकारी अपने स्वतंत्र कार्यालय में पंचायती राज विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में ही कार्य करे।
  • ग्राम्य विकास विभाग के ग्राम विकास अधिकारी को सचिव, ग्राम पंचायत के कार्यों से हटाया जाये।
  • सफाईकर्मियों को पंचायत राज विभाग में पदोन्नति की जाये।

protest

  • जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी के पद पर आईएएस रैंक अधिकारी की नियुक्ति की जाये।
  • ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण से पंचायती राज विभाग को मुक्त किया जाये।
  • इस सन्दर्भ में पंचायती राज सेवा परिषद के प्रांतीय महामंत्री पूर्णेन्दु दीक्षित और अध्यक्ष एस एन सिंह ने के प्रेस नोट जारी करके सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराया है।

लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में इस मांगों के समर्थन में आज प्रदर्शन किया जा रहा है और मुख़्यमंत्री के सामने अपनी मांग रखने के बाद ही इस प्रदर्शन को बंद करने की बात कही गई है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें