यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला समेत पंजाब-हरियाणा में भड़की हिंसा की लपटें राजधानी दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश में पहुंच चुकी है। गाजियाबाद के लोनी में डेरा समर्थकों ने दो DTC बसों में आग लगाई।

यह भी पढ़ें… पंचकूला हिंसा : रिहायशी इलाकों में घुसे डेरा समर्थक

दिल्ली से सात जगहों से हिंसा की खबरें :

  • उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी गोल चक्कर में डेरा समर्थकों ने दो DTC बसों में आग लगाई।
  • मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से सातजगहों से हिंसा की खबरें हैं।
  • इसके साथ ही दिल्ली के मंगोलपुरी, आनंदविहार, ख्याला में आगजनी की खबर है।
  • खबरों के मुताबिक डेरा समर्थकों ने दिल्ली के आनंदविहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाई।

यह भी पढ़ें… पंचकूला हिंसा: जम्मू की रेल सेवाएं रद्द!

10 की गई जान, 70 से अधिक घायल :

  • अब तक इस हिंसा में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • 70 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
  • पंजाब के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
  • मीडियाकर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया है।
  • पंचकुला में 100 से अधिक वाहन आग के हवाले कर दिए गए हैं।

रेलवे स्टेशन को लगाई आग :

  • रेप केस के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी करार दिये गये।
  • पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
  • अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।
  • इस फैसले के आते ही डेरा प्रमुख के समर्थकों ने पंजाब-हरियाणा में उपद्रव मचाना शुरू कर दिया है।
  • ख़बरों के मुताबिक़, राम रहीम ने समर्थकों ने पंजाब में दो रेलवे स्टेशनों को आग के हवाले कर दिया है।
  • पंजाब के बल्लुआणा और मलोट रेलवे स्टेशन में समर्थकों ने आग लगाई है।
  • इसके अलावा डेरा समर्थकों ने भटिंडा में पेट्रोल पम्प को आग लगाई।

यह भी पढ़ें… 10 की मौत,करोड़ों की सम्पति खाक, जल उठा हरियाणा!

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
  • आज राम रहीम को रेप मामले में दोषी करार दिया गया, अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।

यह भी पढ़ें… राम रहीम को भेजा गया ‘इस’ जेल में, भारी सुरक्षा के किये गए इंतजाम!

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :

  • बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें… HC ने हरियाणा सरकार से कहा, हथियार चलाने में भी न हो संकोच

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें