उत्तर प्रदेश की नोएडा विधानसभा से मौजूदा विधायक और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह शनिवार 5 अगस्त को सूबे के मेरठ(pankaj singh meerut) जिले के दौरे पर पहुंचे थे, इस दौरान विधायक पंकज सिंह ने मेरठ में एक कार्यक्रम में शिरकत की।

जिला संगोष्ठी के कार्यक्रम में पहुंचे थे पंकज सिंह(pankaj singh meerut):

  • नोएडा से भाजपा विधायक और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह शनिवार को मेरठ के दुए पर पहुंचे थे।
  • इस दौरान पंकज सिंह मेरठ महानगर में आयोजित जिला संगोष्ठी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
  • यह संगोष्ठी कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।
  • कार्यक्रम के बाद विधायक पंकज सिंह मीडिया से मुखातिब हुए।
  • अपने संबोधन में विधायक पंकज सिंह ने योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर बात की।
  • इसके साथ ही किसान, कानून-व्यवस्था और विकास समेत भी कई मुद्दों पर उन्होंने अपने विचार रखे।

जल्द सुधरेगी प्रदेश की कानून-व्यवस्था(pankaj singh meerut):

  • संगोष्ठी कार्यक्रम में मेरठ पहुंचे विधायक पंकज सिंह ने मीडिया से बातचीत की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, प्रदेश की कानून-व्यवस्था बहुत जल्द सुधरेगी।
  • विधायक पंकज सिंह ने इसमें आगे जोड़ा कि, प्रदेश की कानून-व्यवस्था जर्जर हालत में मिली थी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, गुंडों को पकड़ा जा रहा है।

वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=Xh824jtnhRw&feature=youtu.be

किसानों की बात(pankaj singh meerut):

  • मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक पंकज सिंह ने किसानों की भी बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, किसानों को उनका हक़ मिलेगा।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, योगी सरकार में विकास कार्य तेजी से होंगे।

दूसरे दलों के नेताओं के शामिल होने पर क्या बोले पंकज सिंह(pankaj singh meerut):

  • ज्ञात हो कि, हाल ही में सपा समेत अन्य दलों के कुछ MLC’s ने भाजपा का दामन थामा था।
  • जिसके सवाल पर विधायक पंकज सिंह ने कहा कि, किसी नेता पर दबाव नहीं बनाया जा रहा है।
  • उन्होंने आगे जोड़ा कि, दूसरी पार्टियों के नेता पीएम से प्रभावित होकर भाजपा में आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पिछली सरकारों की नाकामी से हालात बिगड़े- पंकज सिंह!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें