समाजवादी पार्टी के हाई कमान ने पंखुड़ी पाठक को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी से हटा दिया है। पंखुड़ी पाठक ने समाजवादी सरकार के पक्ष में सोशल मीडिया को लाने के लिए #ISupportAkhilesh नाम से कैम्पेन की शुरुआत की थी। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया मीट का आयोजन किया भी किया था।

सोशल मीडिया मीट हुआ था फेल:

समाजवादी सरकार की सोशल मीडिया पर पहुँच को बढ़ाने के लिए पंखुड़ी पाठक ने नोएडा से सोशल मीडिया कैम्पेन #ISupportAkhilesh की शुरुआत की थी। हालाँकि सूत्रों के मुताबिक पंखुड़ी पाठक को इस प्रकार की कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी गयी थी। इसके बाद पंखुड़ी पाठक ने राजधानी लखनऊ के राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह में सोशल मीडिया मीट का आयोजन किया था। प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं के आवाहन पर भी पूरे समारोह में सिर्फ 19 लोग ही पहुंचे थे, इसके अलावा पार्टी की तरफ से किसी भी बड़े नेता ने इस कार्यक्रम में हिस्सा भी नहीं लिया था। पंखुड़ी पाठक अपने पहले ही सोशल मीडिया मीट में बुरी तरह फेल हो गयी। इसी वजह से पार्टी हाई कमान ने उनसे सोशल मीडिया की जिम्मेदारी को वापस ले लिया है। गौरतलब है कि, लखनऊ में 10 अप्रैल को हुई मीटिंग फेल होने की जानकारी आप तक uttarpradesh.org ने पहुंचाई थी।

यह भी देखें: सपा का फ्लॉप शो: पंखुड़ी पाठक द्वारा बुलाई गयी सोशल मीडिया मीट में पहुंचे सिर्फ 19 लोग!

ऐसा माना जा रहा था कि, पंखुड़ी पाठक को कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर को टक्कर देने के लिए ये जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन हकीक़त में पंखुड़ी पाठक अनुभवहीन हैं और उनके पिछले सोशल मीडिया मीट से ये बात साफ़ हो चुकी थी की, वो इस जिम्मेदारी के लिए अभी तैयार नहीं है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें