मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनें मंत्रीमण्डल के आठवें विस्तार में सीएम अखिलेश यादव ने चार नए मंत्रियों को मंत्री पद से नवाजा। इसी के साथ 5 मंत्रियों का कद भी बढ़ाया गया। यूं तो यह अखिलेश सरकार का कैबिनेट विस्तार था लेकिन खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री पप्पू निषाद हुए टीम अखिलेश से बाहर कर दिये गए हैं। लक्ष्मीकांत निषाद अभी तक अखिलेश सरकार में राज्यमंत्री के पद पर थें।

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल के आठवें तथा संभवत: अंतिम विस्तार में ब्राह्मण कार्ड खेला है।
  • अखिलेश के मंत्रिमंडल में दो बर्खास्त ब्राह्मण मंत्री प्रोफेसर शिवकांत ओझा के साथ मनोज कुमार पाण्डेय की वापसी हुई है।
  • इसी के साथ भष्ट्राचार के आरोपों में बर्खास्त पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को भी शामिल किया गया है।
  • इसके साथ ही पांच मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है।
  • इसके साथ ही सीएम ने आज लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद को बर्खास्त कर दिया है।

यूपी में दो मंत्री हुए बर्खास्त! सपा प्रमुख के आवास पर आपात बैठक!

नहीं साफ हुआ बर्खास्तगी का कारणः

  • सीएम अखिलेश यादव ने लक्ष्मीकांत निषाद की बर्खास्तगी का कारण तो साफ नहीं किया।
  • बताया जा रहा है कि पप्पू सीएम की उम्मीदों पर खरें नहीं उतर रहें थें।
  • वहीं, चर्चा ये भी है ऐन चुनाव के मौके पर सपा ने जातीय संतुलन साधने के लिए ब्राह्मण-मुस्लिम को तरहीज दी है।
  • मंत्रीमण्डल में नये मंत्रियों के शामिल होने पर संतुलन बनाए रखने के लिये पप्पू निषाद को बर्खास्त किया गया है।

सीएम अखिलेश ने खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को किया बर्खास्त

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें