प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अपने लखनऊ दौरे के मद्देनजर लखनऊ पहुँच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विशेष विमान से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ सूबे के राज्यपाल राम नाईक और भाजपा के नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन शुरू:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिवर्तन महारैली को संबोधित कर रहे हैं।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन:

  • राजनाथ सिंह परिवर्तन महारैली को संबोधित कर रहे हैं।
  • गृह मंत्री ने संबोधन में कहा कि, बहुत सी रैली देखी ये अद्भुत नजारा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी के ऐतिहासिक फैसले पर विपक्ष ने सवाल उठाये।
  • गृह मंत्री ने ये भी कहा कि, उत्तर प्रदेश का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है।

मंच पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत:

  • प्रधानमंत्री मोदी परिवर्तन महारैली को संबोधित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं।
  • कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया है।
  • भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पहुंचे:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के दौरे के चलते लखनऊ पहुँच चुके हैं।
  • पीएम मोदी ने कार्यक्रम के तहत रैलीस्थल रमाबाई मैदान पहुँच चुके हैं।
  • उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने पीएम मोदी की अगुवानी की।
  • इसके साथ ही आईजी ज़ोन लखनऊ सतीश गणेश भी मौजूद रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी LIVE:

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें