भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को बुंदेलखंड के झाँसी से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र भी मौजूद रहें। बुंदेलखंड में यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी उमा भारती और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को सौंपी गई है। इससे पहले शाह ने शनिवार को सहारनपुर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी।
- संबोधन की शुरूआत में अमित शाह ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यूपी में परिवर्तन यात्रा का रथ विजय के लिए निकलेगा।
- बीजेपी की ये परिवर्तन यात्रा यूपी की सभी सभी विधानसभाओं से गुजरेगी।
- भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम इस देश में बदलाव लाना चाहते है।
- उन्होंने कहा कि बुंदेलखण्ड की यह भूमि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और वीरों की भूमि है।
- यूपी के लोगों ने 73 सांसद देकर देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी।
- उत्तर प्रदेश के लोगों ने हमें देश को आगे बढ़ाने का मौका दिया।
यूपी में बनाए बीजेपी की सरकारः
- इस दौरान अमित शाह ने सपा-बसपा पर जमकर हमला बोला।
- सपा-बसपा ने पिछले 15 सालों में यूपी को बर्बाद कर दिया है।
- उन्होंने कहा कि अगर यहां बीजेपी की सरकार बनीं तो यूपी देश का सबसे समृद्ध राज्य होगा।
- यूपी में बीजेपी की सरकार आने पर यूपी विकास की तरफ आगे बढ़ेगा।