सोमवार 31 जुलाई को होने वाली देश के पासपोर्ट कर्मियों की महाहड़ताल शुरू हो चुकी है, जिसके बाद पासपोर्ट कार्यालय और सेवा केन्द्रों पर हड़ताल का बड़ा असर दिखाई देना शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, पासपोर्ट कर्मियों की यह महाहड़ताल(passport employees strike) अनिश्चितकालीन समय के लिए आयोजित की गयी है।

विदेश मंत्रालय के खिलाफ पासपोर्ट कर्मियों की महाहड़ताल(passport employees strike):

  • सोमवार को सूबे समेत पूरे देश में पासपोर्ट कर्मी महाहड़ताल में शामिल हो चुके हैं।
  • जिसके बाद पासपोर्ट कार्यालयों और सेवा केन्द्रों पर हड़ताल का असर दिखाई देना शुरू हो चुका है।
  • पासपोर्ट कर्मी विदेश मंत्रालय के खिलाफ महाहड़ताल पर गए हैं।
  • कर्मचारी विदेश मंत्रालय की तबादला नीति से परेशान हैं।
  • पासपोर्ट कर्मी विदेश मंत्रालय से कैडर रिव्यू की मांग कर रहे हैं।
  • साथ ही पासपोर्ट कर्मी वेतन विसंगतियों को लेकर भी बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं।

38 पासपोर्ट ऑफिस, 89 सेवा केन्द्रों और 60 पोस्ट ऑफिस केन्द्रों में हड़ताल(passport employees strike):

  • विदेश मंत्रालय के खिलाफ पासपोर्ट कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल अनिश्चितकालीन समय के लिए शुरू हो चुकी है।
  • हड़ताल के चलते देशभर में 38 पासपोर्ट केन्द्रों में तालाबंदी,
  • 89 पासपोर्ट सेवा केन्द्रों और,
  • 60 पोस्ट ऑफिस सेवा केन्द्र भी हड़ताल में शामिल हैं।
  • पासपोर्ट कर्मी तबादला नीति और वेतन विसंगतियों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: धंसी सड़क में फंसी काशी को क्योटो बनाने की योजना!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें