मोहनलालगंज कस्बे से चंद कदम की दूरी पर स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी, लैप्रोसी सेंटर ज्योति नगर में पिछले 25 वर्षों से कुष्ठ एवं चर्म रोग से पीड़ित मरीजों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। चर्म रोग से पीड़ित हजारों मरीजों को अब तक इसका लाभ मिल चुका है।

ये भी पढ़ें : आसमान से खेत में गिरा विमान का पुर्जा

मरीजों को दी जाती हैं मुफ्त दवाएं

  • कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों को हर कोई घ्रणा की दृष्टि से देखता है।
  • ऐसे में कुष्ठ रोगी जहाँ पहले ही अपनी समस्या से परेशान रहते हैं वही लोगों की घ्रणा उन्हें और जीने नहीं देती है
  • इसलिए डॉ. विवेक ने एक ऐसे जगह बनायीं है जहाँ मरीजों को निशुल्क इलाज दिया जाता है।
  • कुष्ठ रोग के चलते जहां एक ओर अपनों से ठुकराए लोगों को आश्रम में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
  • वहीं चर्म रोग विषेशज्ञ डॉक्टर विवेक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को क्षेत्र के मरीजों का मुफ्त इलाज करते चले आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : अखिलेश के राज्यसभा जाने को लेकर हुआ ‘खुलासा’!

  • ज्योति नगर में कुष्ठ आश्रम बना हुआ है जो कि वर्ष 1993 में बना था।
  • तब से लगातार इस आश्रम में कुष्ठ रोगियों का इलाज हो रहा है।
  • यहां पर विषेशज्ञ डॉक्टर विवेक लगातार कई सालों से कुष्ठ रोगियों का इलाज कर रहे हैं।
  • डॉ. विवके सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 बजे आश्रम पहुंच जाते हैं।
  • साथ ही मुफ्त दवाएं भी मरीजों को दी जाती हैं।
  • तहसील क्षेत्र ही नहीं आस-पास के जिले के लोग भी यहां इलाज के लिए आते हैं।
  • डॉक्टर बताते हैं कि अपने पिता की प्रेरणा से लगातार 25 वर्षों से चर्मरोग के मरीजों का मुफ्त इलाज कर रहे हैं।
  • ग्रामीणों को कहना है कि डॉ. विवेक चर्मरोग के मरीजों के लिए समर्पित रहते हैं।
  • इसी तरह अन्य लोगों को भी कुष्ठ रोग के मरीजों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
  • क्योंकि, परिवार भी कई बार कुष्ठ रोगियों को तिरस्कृत कर देते हैं।

ये भी पढ़ें : इन बसों को चलाने का मिला ग्रीन सिग्नल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें