उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी से नेताओं को बर्खास्त करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, सपा प्रमुख ने पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री तेज नारायण पाण्डेय को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है।
शिवपाल सिंह ने दी जानकारी:
- समाजवादी पार्टी से नेताओं को बर्खास्त करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
- सपा प्रमुख ने पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री तेज नारायण पाण्डेय को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।
- जिसकी जानकारी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।
- प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी मौजूद रहे थे।
आशु मलिक से मारपीट करने के तहत निकाला पार्टी से:
- सपा नेता और कैबिनेट मंत्री पवन पाण्डेय को सपा प्रमुख ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
- जिसकी जानकारी शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।
- शिवपाल सिंह ने जानकारी दी कि, पवन पाण्डेय को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से बाहर किया गया है।
- गौरतलब है कि, आशु मलिक से सीएम आवास पर बंधक बनाकर मारपीट की गयी थी।
- जिसके बाद उन्होंने मीडिया में भदौरिया और पवन पाण्डेय का नाम लिया था।
- आशु मलिक सपा प्रमुख के काफी करीबी हैं।
जो अनुशासनहीनता दिखायेगा उसे पार्टी में नहीं रखा जायेगा:
- शिवपाल सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, जो भी अनुशासनहीनता दिखायेगा उसे पार्टी से बाहर किया जायेगा।
- उन्होंने आगे कहा कि, अनुशासन तोड़ने वाले या गुंडई करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।
यह भी पढ़ें: 27 अक्टूबर को सीएम अखिलेश बाँटेंगे ‘यश भारती पुरस्कार’!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार