पूर्वांचलियों के हितों और हक़ की लड़ाई लड़ने वाली ‘पूर्वांचल पीपल्स पार्टी’ का गुरूवार को आम आदमी पार्टी में विलय हो गया।

 

मजबूत हुआ “आप” परिवार; पूर्वांचल पीपल्स पार्टी का हुआ “आप” मे विलय

JDU, शिवसेना और रालोद के कई बड़े पदाधिकारी AAP में शामिल

अनूप पांडेय को मिली पूर्वांचल प्रकोष्ठ की ज़िम्मेदारी

शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता संतोष दुबे, रालोद के प्रवक्ता रहे राजवीर सिंह सचान सहित सैकड़ों ने थामा आप का दामन

जनता दल यूनाइटेड से ताल्लुक रखने वाले और किसानों और मजदूरों के हक़ के लिये लड़ने वाले हुसैन वाहिद भी हुए आप मे शामिल

प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने दिलाई सदयस्ता

आम आदमी पार्टी का कुनबा न केवल बढ़ रहा है बल्कि और मजबूत हो रहा है-दिलीप पांडेय, मुख्य सचेतक, दिल्ली विधानसभा

लखनऊ 12 नवंबर 2020

पूर्वांचलियों के हितों और हक़ की लड़ाई लड़ने वाली ‘पूर्वांचल पीपल्स पार्टी’ का गुरूवार को आम आदमी पार्टी में विलय हो गया।

आम आदमी पार्टी के गोमती नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्वांचल पीपल्स पार्टी के नेता अनूप पांडेय ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए अपनी पार्टी का विलय किया।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय ने सभी नए लोगो का अभिनन्दन करते हुए कहा कि ये पूर्वांचल पीपल्स पार्टी ने ये फैसला दिल्ली के विकास मॉडल से और केजरीवाल सरकार की पूर्वांचल वासियों के लिए लागू की गई तमाम लाभकारी योजनाओं से प्रभावित हो कर किया है।

पार्टी में नए लोगों के जॉइन करने पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यह कोई एक दिन में लिया फैसला नहीं है। इसकि विस्तृत बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया।

पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनूप पांडेय को सौपते हुए प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में जहां भी पूर्वांचल के लोग रहते हैं वहाँ संगठन विस्तार किया जाएगा। यूपी के पूर्वांचल के मतदाता दूसरे प्रांतों के शहरों में हैं, उनसे संपर्क करके उन्हे आम आदमी पार्टी में जोड़ने का काम करेंगे।

इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लंबे समय तक “हिन्द मजदूर किसान पंचायत” के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हुसैन वाहिद ने भी आम आदमी पार्टी की सदयस्ता ली। इन्होंने मजदूरों और किसानों के आवाज़ बन कर उनके हको के लिये उन्होंने स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडीज़ के साथ भी काम किया है। ये अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके है।

इसी मौके पर शिव सेना यूपी के प्रवक्ता संतोष दुबे अपने तमाम साथियों के साथ आप मे शामिल हो गए।

आम आदमी पार्टी में आज शामिल होने वालों मे युवा जनता दल में प्रांतीय महासचिव रहे और रालोद में प्रदेश प्रवक्ता रहे राजवीर सिंह सचान भी रहे। उत्तरप्रदेश की राजनीति का यह एक सक्रिय हिस्सा रहे है।

दिल्ली विधान सभा के मुख्य सचेतक और विधायक दिलीप पांडेय ने इस अवसर पर सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी का कुनबा न केवल बढ़ रहा है बल्कि मजबूत हो रहा है। सूबे के अलग अलग जिलों में जनता के मुद्दों पर जमीनी संघर्ष करने वाले साथियों ने पार्टी का दमन थामा है। इससे जनता हक की आवाज़ आने वाले समय मे और बुलंद होगी। पार्टी के आंदोलनों और नए साथियो के जुड़ने से एक हलचल पैदा हुई है और जन मानस आने अधिकारों के प्रति और सजग हुआ है।

पूर्वांचल पीपल्स पार्टी के अनूप पांडेय ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा की पूर्वांचलियों को 2 वक्त की रोटी नसीब हो इसलिए संघर्ष की शुरुआत की थी। सत्ता मैली हो चुकी है, इसे धोने की जरूरत है। केजरीवाल जी, संजय जी, दिलीप जी के संघर्ष को देख कर लगा भारत को बचाने के लिए चल रहे संघर्ष में सहयोग करना चाहिए। देश के नौजवानों के चेहरे पर मुस्कान, किसान मजदूरों की बात करने के लिए, महिलाओं को बचाने के लिए सिर्फ एक रास्ता है आम आदमी पार्टी। आम आदमी की बात आम आदमी पार्टी कर रही है।” पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी के लिए आम आदमी पार्टी काम करेगी।

हुसैन वहीद ने कहा की प्रदेश में विपक्ष के रोल की कमी को भरने का काम संजय सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने किया है। संजय सिंह सामाजवादी मूल्यों पर संघर्ष की राजनीति कर रहे हैं।

संतोष दुबे ने कहा आम आदमी पार्टी ने यूपी में जनता से जुड़े मसलों पर सरकार को घेरकर जवाब देने पर मजबूर किया पार्टी है।

राजवीर सिंह सचान ने कहा आम आदमी पार्टी की प्रदेश में सक्रियता बढ़ने के बाद ये उम्मीद जगी है कि दिल्ली मॉडल को यूपी में भी लागू किया जा सकता है।

शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज कुमार, हितेन्द्र सिंह प्रदेश महासचिव, संजय कुमार गौतम लखनऊ मंडल अध्यक्ष, प्रियंका दुबे नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा लखनऊ, चंचल कुमार एडवोकेट प्रदेश सचिव, नरेंद्र कुमार प्रदेश कार्यसमिति शिव सेना, विवेक पांडेय एडवोकेट और प्रदेश कार्यसमिति शिव सेना, अनिल कुमार गौतम प्रदेश कार्यसमिति शिव सेना, आमिर हुसैन जैदी प्रदेश कार्यसमिति शिव सेना, नीतीश मौर्य जिला महा सचिव शिव सेना लखनऊ, राम नरेश नगर अध्यक्ष ऑटो रिक्शा यूनियन लखनऊ, अमन प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष लखनऊ पश्चिम शिवसेना, अनवर अली नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लखनऊ शिव सेना आदि सैकड़ों साथियों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें