जनता पीएम मोदी को 2019 में पुनः पीएम बनाना चाहती है: सुनील बंसल

इस समय पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) देश के सर्व प्रिय नेता हैं। बीजेपी (BJP) के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने का कहना है कि जनता पीएम मोदी को 2019 में पुनः पीएम बनता हुआ देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए घर-घर मिलने जाएंगे कार्यकर्ता और पदाधिकारी।

  • पार्टी 15 जनवरी से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के दरबार में  होगी उपस्थित।
  • कार्यक्रम में सुनील बंसल ने उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी 2019 अभियान की शुरुआत की।
People want Modi as PM again in 2019 Sunil Bansal 2
People want Modi as PM again in 2019 Sunil Bansal 2
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की कामकाजी बैठक का किया गया आयोजन

बीजेपी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की कामकाजी बैठक का किया गया आयोजन। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सुनील बंसल ने क्षेत्रीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी, संयोजक, सभी मोर्चे के पदाधिकारी के साथ बैठक की।

  • उन्होंने कहा कि देश में विकास का वातावरण बना है।
  • यह तभी जारी रह सकता है, जब नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें।
  • इसलिए पार्टी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दें।
  • उन्होंने कहा कि 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन है।
  • इसके बाद पार्टी जनता के दरबार में होगी।
दो मार्च को निकाली जाएगी कमल संदेश बाइक रैली

वही 15 जनवरी से सैनिक सम्मान का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें शहीद सैनिकों के घर जाने के साथ पूर्व सैनिकों से  संपर्क करेंगे कार्यकर्ता। फिर प्रदेश के करीब तीन करोड़ लाभार्थियों के घर जाएंगे पदाधिकारी। दो मार्च को सभी विधानसभा में कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी।

  • पार्टी के पदाधिकारी प्रदेश के प्रबुद्ध वर्ग के बीच सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
  • युवाओं के बीच यूथ पार्लियामेंट का आयोजन होगा।
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को पार्टी समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी।
  • क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी की सभी अपेक्षाओं को पूरा करने का कार्यकर्ता प्रयास करेंगे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें