उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बीते 12 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की टेबल के नीचे विस्फोटक पदार्थ PETN मिलने(PETN case) की बात कही गयी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी की सिफारिश पर विधानसभा अध्यक्ष ने NIA को जांच सौंपी दी थी। वहीँ विस्फोटक के PETN के होने न होने को लेकर काफी राजनीति हुई थी, जिसके बाद NIA ने विधानसभा में मिले विस्फोटक को जांच के लिए हैदराबाद स्थित FSL भेजा था। इसी क्रम में NIA ने अपनी जांच की रिपोर्ट सौंप दी है।

PETN मामले में NIA ने सौंपी फाइनल रिपोर्ट(PETN case):

  • यूपी विधानसभा में मिले संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ के मामले की जांच NIA को सौंपी गयी थी।
  • जिसके बाद NIA ने सैंपल पाउडर को हैदराबाद और आगरा स्थित FSL लैब में भेजा था।
  • दोनों ही जगह इस बात की पुष्टि की गयी थी कि, संदिग्ध पाउडर PETN नहीं है।
  • जिसके बाद सोमवार को NIA ने मामले में अपनी फाइनल रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी है।

विधानसभा में मिला PETN निकला QUARTZ(PETN case):

  • यूपी विधानसभा में मिले विस्फोटक PETN को जांच के लिए हैदराबाद भेजा गया था।
  • जिसके बाद रविवार को हैदराबाद FSL ने अपनी रिपोर्ट NIA को सौंप दी है।
  • हैदराबाद FSL ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, यूपी विधानसभा में मिला पाउडर PETN नहीं है।
  • रिपोर्ट में पाउडर को QUARTZ बताया गया है।
  • गौरतलब है कि, आगरा FSL ने भी पाउडर के PETN होने के दावे को ख़ारिज किया था।

कितना खतरनाक है QUARTZ?(PETN case):

  • PETN विस्फोटक बहुत ही खतरनाक होता है, जिसे आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसके साथ ही कहा जा रहा था कि, PETN की आधा किलो मात्रा पूरी विधानसभा को उड़ा सकती है।
  • तो सवाल ये उठता है कि, QUARTZ कितना खतरनाक होता है।
  • जिसका जवाब है, आधा किलो QUARTZ से पूरी विधानसभा को चमकाया जा सकता है।
  • जी हाँ, QUARTZ का इस्तेमाल शीशे, लकड़ी और धातु की चीजों को चमकाने के लिए किया जाता है।

आगरा FSL ने भी की थी PETN न होने की पुष्टि(PETN case):

  • रविवार को हैदराबाद FSL ने यूपी विधानसभा में मिले पाउडर को QUARTZ बताया है।
  • गौरतलब है कि, इससे पहले आगरा FSL ने भी अपनी रिपोर्ट में पाउडर के PETN न होने की बात कही थी।
  • जिसके बाद आगरा FSL की रिपोर्ट को प्रशासन ने खारिज कर दिया था।
  • इसी क्रम में NIA ने पाउडर को हैदराबाद FSL में भेजा गया था।

लखनऊ FSL ने घोषित किया था PETN(PETN case):

  • हैदराबाद FSL ने यूपी विधानसभा में मिले पाउडर को QUARTZ बताया है।
  • जिसके बाद विधानसभा में आतंकी गतिविधि पर संशय खत्म हो गया है।
  • गौरतलब है कि, राजधानी लखनऊ स्थित FSL ने विस्फोटक को PETN बताया था।
  • जिसके बाद इस रिपोर्ट पर काफी सवाल खड़े किये गये थे।
  • क्योंकि आगरा FSL ने अपनी रिपोर्ट में पाउडर के PETN न होने की पुष्टि की थी।
  • जिसके बाद यह खुलासा भी हुआ था कि, लखनऊ में स्थित FSL के पास PETN जांचने के उपकरण ही नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: एक्सपायरी डेट की किट से टेस्ट कर साबित कर दिया PETN!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें