उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों IOC और STF के संयुक्त अभियान के जरिये पेट्रोल पम्प पर चिप लगाकर की जा रही घटतौली (petrol theft) को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अब तक की गयी कार्रवाई के तहत IOC राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में करीब 1 दर्जन से अधिक पेट्रोल पम्प को सील कर उनकी डीलरशिप को रद्द कर चुका है। गौरतलब है कि, घटतौली को लेकर अभी तक का यह सबसे बड़ा अभियान चलाया गया है।

राजधानी के 25 फ़ीसदी पट्रोल पम्प में चोरी(petrol theft):

  • IOC और STF की संयुक्त छापेमारी में राजधानी लखनऊ के पेट्रोल पम्प की जांच की जा रही है।
  • जांच में चिप के माध्यम से चोरी कर रहे पेट्रोल पम्प को निशाना बनाया जा रहा है।
  • गौरतलब है कि, बीते कई दिनों से छापेमारी का यह अभियान जारी है।
  • जिसके बाद नतीजा यह सामने आया है कि, राजधानी लखनऊ के करीब 25 फ़ीसदी पेट्रोल पम्प चोर हैं।
  • छापेमारी के बाद कुल 202 पेट्रोल पम्प में से 51 पेट्रोल पम्प पर चिप लगाकर चोरी की जा रही थी।
  • इसके साथ ही मामले में अब तक कुल 16 पेट्रोल पम्प को सील कर दिया गया है।
  • इतना ही नहीं है 16 में से 9 पेट्रोल पम्प पर STF ने FIR दर्ज करवाई थी।
  • वहीँ IOC अब तक कुल 16 पेट्रोल पम्प की डीलरशिप को रद्द कर चुका है।

SSP STF अमित पाठक हटाये गए(petrol theft):

  • राजधानी लखनऊ में घटतौली के आरोपों के बाद पेट्रोल पम्पों पर छापेमारी की गयी थी।
  • छापेमारी में STF की टीमों को मशीन में चिप लगाकर पेट्रोल की चोरी की जा रही थी।
  • जिसके बाद कार्रवाई में अब तक करीब 16 पेट्रोल पम्प को सील किया जा चुका है।
  • वहीँ इस अभियान को अंजाम देने वाले एसएसपी STF अमित पाठक का बुधवार को तबादला कर दिया गया है।
  • जिसके बाद एसएसपी STF को गोरखपुर का एसएसपी बना दिया गया है।
  • ऐसा माना जा रहा है कि, पम्प पर कार्रवाई से पेट्रोल पम्प के मालिक परेशान थे।
  • सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पम्प लॉबी अमित पाठक को हटाने के लिए दिल्ली तक पहुंची थी।
  • सूत्रों के मुताबिक, एसएसपी STF IG लखनऊ की आँखों में भी किरकिरी बने थे।
  • एसएसपी STF अब गोरखपुर SSP का पदभार संभालेंगे।

राजधानी लखनऊ के 5 पेट्रोल पम्प और सीज किये गए(petrol theft):

  • सूबे की राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की घटतौली को रोकने की सरकार की कोशिश जारी है।
  • जिसके बाद मंगलवार को एक बार फिर से राजधानी लखनऊ के पेट्रोल पम्प पर छापे मारे गए।
  • छापे के दौरान कई पेट्रोल पम्पों में चिप के जरिये चोरी होते पकड़ी गयी।
  • STF और इंडियन आयल कारपोरेशन की संयुक्त टीमों ने पेट्रोल पम्प पर छापेमारी की थी।
  • छापेमारी के दौरान STF और IOC की टीमों ने राजधानी लखनऊ के 5 पेट्रोल पम्पों को सीज कर दिया गया है।

राजधानी लखनऊ के इन 5 पेट्रोल पम्पों को किया गया सील(petrol theft):

  • मंगलवार को IOC और STF की संयुक्त टीमों ने छापेमारी कर लखनऊ में 5 पेट्रोल पम्प को चोरी करते पकड़ा।
  • जिसके बाद सभी पेट्रोल पम्प पर चिप के जरिये चोरी करते पकड़ी गयी थी।
  • लखनऊ में शहीद हरि सिंह बिष्ट फिलिंग स्टेशन में चोरी करते भी पकड़ा गया था।

इंडियन आयल कारपोरेशन ने रद्द की पेट्रोल पम्पों की डीलरशिप(petrol theft):

  • लखनऊ में मंगलवार को संयुक्त अभियान में 5 पेट्रोल पम्प को चोरी करते पकड़ा गया।
  • जिसके बाद IOC द्वारा सभी पेट्रोल पम्पों की डीलरशिप को रद्द कर दिया गया है।
  • गौरतलब है कि, इससे पहले छापेमारी के बाद सीज किये पेट्रोल पम्प की सील टूटी मिली हुई थी।

ये भी पढ़ें: तबादलों के बीच आनंद कुमार को मिली ADG-LO की कमान!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें