फार्मासिस्ट ने दो घंटे काम बंद कर की सांकेतिक हड़ताल

मथुरा-

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राया पर फार्मासिस्ट द्वारा 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की गई हड़ताल के दौरान 2 घंटे तक मरीजों को दवाइयां वितरित नहीं हुई. इस बारे में जानकारी देते हुए डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरबी श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर 2 घंटे की हड़ताल की गई है। इस दौरान सरकार से 20 सूत्रीय मांगों को लेकर यह हड़ताल की गई। यह हड़ताल 16 दिसंबर तक 2 घंटे की जाएगी। जिसके बाद मांगे पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात भी कही गई। इस दौरान आरबी श्रीवास्तव, आकाश अग्रवाल, कृष्णकांत, ऋषि, प्राची,विकास अन्य लोग मौजूद रहे

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें