Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

विंध्याचल देवी के यहां कीजिये दर्शन, कष्ट हो जायेंगे दूर!

chaitra navratri 2017

सिंहासानगता नितयं पद्माश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।
अर्थात: मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप का नाम स्कंदमाता है। नवरात्र की पंचमी तिथि को स्कंदमाता की पूजा की जाती है, इनकी चार भुजाएं हैं। दाहिनी तरफ की ऊपर वाली भुजा में भगवान स्कंद गोद में हैं। दाहिने तरफ की नीची वाली भुजा में कमलपुष्प है।

बाएं तरफ की ऊपर वाली भुजा वरमुद्रा तथा नीचे वाली भुजा में भी कमलपुष्प है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान वाली है। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जानते हैं।

नवरात्र की पंचमी तिथि को साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती है। मां स्कंदमाता की उपासना से मन की सारी कुण्ठा जीवन-कलह और द्वेष भाव समाप्त हो जाता है।

मृत्यु लोक में ही स्वर्ग की भांति परम शांति एवं सुख का अनुभव प्राप्त होता है। साधना के पूर्ण होने पर मोक्ष का मार्ग स्वत: ही खुल जाता है। आदिकाल से आस्था का केंद्र रहे विन्ध्याचल में विन्ध्य पर्वत व पतित पावनी मां भागीरथी के संगम तट पर श्रीयंत्र पर विराजमान मां विंध्यवासिनी का पांचवे दिन ‘स्कंदमाता’ के रूप में पूजन व अर्चन किया जाता है।

भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण इस पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। यह कमल के आसन पर विराजमान हैं, इसलिए इन्हें पद्मासन देवी भी कहा जाता है, इनका वाहन भी सिंह है। इन्हें कल्याणकारी शक्ति की अधिष्ठात्री कहा जाता है।

यह दोनों हाथों में कमलदल लिए हुए और एक हाथ से अपनी गोद में ब्रह्मस्वरूप सनतकुमार को थामे हुए हैं। स्कंद माता की गोद में उन्हीं का सूक्ष्म रूप छह सिर वाली देवी का है। नवरात्र की पंचमी तिथि को साधक का मन विशुद्ध चक्र में होता है जो मां की कृपा से जागृत हो जाता है।

Related posts

इंटर मीडियट टॉपर रजनीश शुक्ला के गुधरोली स्थिति घर प्रदेश सरकार के जेल मंत्री जय कुमार जैकी ने पहुँच कर अंग वस्त्र एव प्रतीक चिह्न भेंट कर बढ़ाया हौसला.

Ashutosh Srivastava
6 years ago

निजी प्रोग्राम में पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान ने योगी सरकार पर साधा निशाना, योगी जी की सरकार पूरी तरह फ़ैल हो गयी, एनकाउंटर ने नाम पर बेकसूरों को मारा जा रहा है, बलात्कार और हत्याओं की घटना बढ़ रही है, एक भी अच्छा काम जमीन पर दिखाई नहीं देता, ऐसी सरकार को बने रहने का हक़ नहीं है, उम्मीद है की उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय मिलेगा, योगी आदित्यनाथ को कुर्सी पर बैठने का कोई हक़ नहीं है.

Ashutosh Srivastava
6 years ago

वीडियो: लखनऊ में बारिश का कहर, सीढ़ी से निकाले गए रोडवेज से यात्री!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version