राजधानी के जिलाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को एसीएम-3 और वकीलों में हुई मारपीट के बाद कर्मचारी और वकील हड़ताल पर हैं। भले ही इस हड़ताल से करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ हो और इस हड़ताल की सुरक्षा पुलिस और पीएसी के जवान कर कलेक्ट्रेट को छावनी में बदले बैठे हों। लेकिन इस हड़ताल के दौरान अधिकारी-कर्मचारी धूप में गपशप करते दिखे। उनके चेहरे पर गुस्सा नहीं बल्कि खुशी झलक रही थी। फिलहाल हड़ताल करके आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने उचित इंतजाम किये हैं। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील है। किसी भी वाहन को अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। पुलिस आस-पास के क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है।

तस्वीरों में देखिये हड़ताल और कलेक्ट्रेट बना छावनी:

[ultimate_gallery id=”37542″]

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें